{"_id":"5a5b2a744f1c1bf4408b4bff","slug":"2018-kawasaki-ninja-650-abs-in-new-candy-plasma-blue-colour-launched","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ninja 650 को नए रंग-रूप में लेकर आई कावासाकी, कीमत 5.33 लाख रुपए","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
Ninja 650 को नए रंग-रूप में लेकर आई कावासाकी, कीमत 5.33 लाख रुपए
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
2018 Kawasaki Ninja 650 ABS
कावासाकी इंडिया ने ABS वाली Ninja 650 बाइक को नए ब्लू कलर में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5.33 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह बाइक का लिमिटेड एडिशन है, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
नए कलर के आ जाने के बाद कंपनी कावासाकी निन्जा 650 एबीएस का ब्लैक कलर वैरिएंट बंद कर देगी, जबकि ग्रीन के साथ आने वाले ब्लैक वैरिएंट को जारी रखेगी। इसके अलावा बाइक का KRT एडिशन भी बिकता रहेगा।
विज्ञापन
नए कलर के आ जाने के बाद कंपनी कावासाकी निन्जा 650 एबीएस का ब्लैक कलर वैरिएंट बंद कर देगी, जबकि ग्रीन के साथ आने वाले ब्लैक वैरिएंट को जारी रखेगी। इसके अलावा बाइक का KRT एडिशन भी बिकता रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बाइक का इंजन और फीचर्स
2018 Kawasaki Ninja 650 ABS
बाइक के इंजन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 649 सीसी लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रॉक पैरलल ट्विन इंजन मिलेगा, जो 67 बीएचपी की पावर और 65.7 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। बाइक में स्टाइलस एलॉय व्हील दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए डुअल फ्रंट और सिंगल रियर पेटल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर एबीएस यानी ऐंटी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।