285 किमी/घंटा रफ्तार वाली यामाहा मार्च तक भारत में लॉन्च
इटली के मिलान 2014 ऑटो शो के दौरान यामाहा ने अपनी हाई इंड सुपरबाइक यामाहा वाईजेडएफ-आर1 2015 (Yamaha YZF-R1) को पेश किया था। कंपनी इस बाइक को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस बाइक को कंपनी मार्च, 2015 तक लॉन्च करेगी। इस बाइक की कीमत पिछले वर्जन से 2-3 लाख रुपए तक अधिक हो सकती है।
मौजूद मॉडल की कीमत 15.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम मुंबई) है। कंपनी यामाहा वाईजेडएफ-आर1 2015 को कई बड़े बदलाव के साथ उतारने वाली है इसलिए इसके दाम पहले से काफी ज्यादा हो सकते हैं।
ये होंगे फीचर्स
यह बाइक कंपनी के 'हाई टेक आर्मड प्योर स्पोर्ट' कॉन्सेप्ट पर तैयार की गई है। यामाहा वाईजेडएफ-आर1 ब्लू, व्हाइट और ग्रे तीन अलग-अलग खूबसूरत रंगों के साथ मौजूद है। कंपनी ने इन नए रंगों की बाइकस को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट प्रदर्शित कर दिया है।
यामाहा वाईजेडएफ-आर1 लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक डीओएचसी, 4 वॉल्व, इन लाइन-4 सिलेंडर 998 सीसी इंजन के साथ काम करती है।
इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। यह इंजन 18.21 पीएस का जबरदस्त पावर और 115.5 एनएम का टॉप टॉर्क देता है।
यामाहा वाईजेडएफ आर1 सुपरबाइक में 18 लीटर का इंधन टैंक दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 285 किलोमीटर प्रतिघंटा की है।
फीचर्स के तौर पर यामाहा वाईजेडएफ आर1 बाइक में स्पीडोमीटर, एनालॉग टेकोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, वाटर टेंप्रेचर मीटर, क्लॉक और डायमंड शेप वाला अल्मोनियम फ्रेम दिया गया है।