फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   2014 Suzuki Hayabusa 50th Anniversary Limited Edition Revealed

धूम में दौड़ी ये बाइक अब आई नए अवतार में

Sat, 26 Oct 2013 08:06 AM IST
Updated Sat, 26 Oct 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
 2014 Suzuki Hayabusa 50th Anniversary Limited Edition Revealed

बॉलीवुड फिल्म धूम में तेज रफ्तार से दौड़ी बाइक तो आपको याद होगी। इस बाइक का नाम हायबुसा था जिस पर आपने जॉन अब्राहम को तेज रफ्तार में बाइक चलाते देखा था।

विज्ञापन


सुजुकी मोटर साइकिल यूएसए में अपने 50 वर्ष पूरे कर चुकी है। कंपनी ने इस मौके को काफी धूम-धाम से माना। इस मौके पर कंपनी ने अमेरीका इंटरनेशनल एक्सपो में अपनी सबसे पापुलर सुपर स्पोर्ट बाइक हायबुसा स्पेशल एडिशन पेश किया है।
विज्ञापन

फुल स्पीड फेस्टिवलः देखें सुपरबाइक के सुपर नजारे

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी पहले भी हायबुसा को यलू एंड ब्लैक कलर में 2013 के स्पेशल एडिशन के रूप में लॉन्च कर चुकी है। इस बार कंपनी ने हायबुसा 2014 के स्पेशल एडिशन को रेड एंड ब्लैक डुअल टॉन कलर के साथ पेश किया है।

इस बाइक के ऊपरी हिस्से को रेड जबकि नीचे के हिस्से को ब्लैक रंग दिया गया है।

कंपनी ने इसके बाकी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। हायबुसा का नया 2014 एडिशन 1340सीसी के इंजन पर काम करेगा।

इसके आगे भूल जाएंगे टोयोटा फॉरच्युनर को


इसके अलावा 4 स्टोक, 4 सिलेंडर, डीओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 2013 के एडिशन में भी इस्तेमाल किया जा चुका है।

टॉप गियर में यह बाइक 299 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। कंपनी, सुजुकी हायबुसा में के अगले पहिए में दो डिस्क और पिछले पहिए में एक डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल करती है।

इस बाइक की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से अभी को जानकारी नहीं दी गई हैं। कंपनी जल्द ही इसकी कीमत की घोषाण कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed