फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Best Scooters with ABS in India: Budget-Friendly Picks for Safer Riding

Best ABS Scooters: किफायती बजट में सुरक्षित ब्रेकिंग चाहिए? ये हैं भारत में एबीएस फीचर वाले बेस्ट स्कूटर

Thu, 12 Feb 2026 03:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 03:53 PM IST
सार

ABS वाले सस्ते स्कूटर के विकल्प अब सीमित नहीं रहे। हम पांच ऑप्शन बता रहे हैं जो ब्रेकिंग सेफ्टी के साथ आते हैं और जेब पर बोझ भी नहीं बढ़ाते।

विज्ञापन
Best Scooters with ABS in India: Budget-Friendly Picks for Safer Riding
एबीएस स्कूटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) फीचर वाले स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे हैं। साथ ही बजट को भी काबू में रखते हुए ABS (एबीएस) फीचर वाला स्कूटर चाहते हैं, तो बाजार में अब कई विकल्प मौजूद हैं। बढ़ते ट्रैफिक और खराब सड़क हालात में बेहतर ब्रेकिंग सेफ्टी अब रोजमर्रा के राइडर्स के लिए एक जरूरत बन गई है। पहले ABS सिर्फ महंगे और बड़े टू-व्हीलर्स तक सीमित था। लेकिन अब कुछ स्कूटर ऐसे भी हैं जो सुरक्षा और कीमत के बीच संतुलन बनाते हैं।
विज्ञापन


यहां हम आपको बताते हैं ऐसे पांच किफायती स्कूटर, जिनमें ABS मिलता है और जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सही साबित हो सकते हैं। बात दें कि इन स्कूटरों की कीमत एक लाख से कम से शुरू होती है, जो करीब डेढ़ लाख रुपये तक जाती हैं। 
विज्ञापन

ABS वाला सबसे किफायती स्कूटर कौन-सा है? : Suzuki Access ABS
इस सूची में सबसे सस्ता स्कूटर होने के साथ-साथ यह भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले 125cc स्कूटरों में से एक है।
Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस) के टॉप वेरिएंट्स में सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है। यह स्कूटर आरामदायक राइड, अच्छा माइलेज और शहर में आसान इस्तेमाल पर फोकस करता है। ABS की मौजूदगी इसे डेली कम्यूट के लिए और ज्यादा सुरक्षित बनाती है। 

स्पोर्टी लुक के साथ ABS चाहिए? : TVS Ntorq 150
TVS ने अपने स्पोर्टी Ntorq लाइनअप में 150cc वर्जन के साथ ABS पेश किया है।
149.7cc इंजन वाला यह स्कूटर 13.2 bhp पावर और 14.2 Nm टॉर्क देता है। एयर-कूल्ड सेटअप लागत को नियंत्रित रखता है। चाहें तो ज्यादा फीचर्स के लिए TFT डिस्प्ले वाला वेरिएंट भी चुना जा सकता है। 
विज्ञापन

स्पोर्टी परफॉर्मेंस और स्टाइल का कॉम्बिनेशन? : Aprilia SR 175
Aprilia SR 175 (अप्रिलिया एसआर 175) ने पुराने SR 160 (एसआर 160) की जगह ली है। और अब इसमें 174.7cc का बड़ा इंजन मिलता है।
यह स्कूटर 12.9 bhp पावर और 14.1 Nm टॉर्क देता है। बेहतर हैंडलिंग, शार्प परफॉर्मेंस, नया TFT डिस्प्ले और अपडेटेड डिजाइन इसके मुख्य आकर्षण हैं। इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है। 

डुअल-चैनल ABS वाला इकलौता 125cc स्कूटर? : VLF Mobster 135
VLF Mobster 135 (वीएलएफ मोबस्टर 135) इस लिस्ट में सबसे अलग है। यह भारत का इकलौता 125cc स्कूटर है जिसमें डुअल-चैनल ABS मिलता है।
125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से यह 12.1 bhp पावर और 11.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल डिस्क ब्रेक और ब्लूटूथ वाला TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस और फीचर्स किसमें मिलते हैं? : Yamaha Aerox 155
Yamaha Aerox 155 (यामाहा एरोक्स 155) परफॉर्मेंस के मामले में सबसे आगे है।
155cc इंजन, जो R15 से लिया गया है, 14.75 bhp पावर और 13.9 Nm टॉर्क देता है। इसमें यामाहा की VVA तकनीक, सिंगल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, की-लेस इग्निशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो स्कूटर में भी बाइक जैसी फील चाहते हैं। 

क्या अब ABS स्कूटर लग्जरी नहीं रहा?
अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षा है, तो ये स्कूटर साबित करते हैं कि अब ABS सिर्फ महंगे विकल्पों तक सीमित नहीं है। 
चाहे आप रोजाना आवाजाही करते हों या स्पोर्टी राइड पसंद करते हों, अब अलग-अलग बजट और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से ज्यादा सुरक्षित स्कूटर विकल्प उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed