फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   best maintenance practices for used car know detail

Car Care Tips: पुरानी कार वालों को इन 5 टिप्स का रखना है ध्यान, वरना बारिश में हो सकती है परेशानी

Tue, 02 Jul 2024 07:30 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 07:30 PM IST
सार

बारिश के दौरान पुरानी कार खरीदी है तो आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। दरअसल, कई बार पुरानी कार में कुछ दिक्कत होती है, जिसका शुरू में पता नहीं चलता है, मगर सही समय पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में बहुत मोटा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
best maintenance practices for used car know detail
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के हर हिस्से में लगभग बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आपने हाल ही में पुरानी कार खरीदी हैं या फिर आपके पास काफी पुरानी कार है तो आपको कार का ध्यान रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का पता होना आवश्यक है। आगे जानिए बारिश में किस तरह से पुरानी कार की देखभाल करनी है और किन बातों का ख्याल रखना है। 

विज्ञापन

कार में फ्ल्यूड का स्तर

बारिश के दौरान कार का अगर सही से ध्यान रखा जाए तो कार आराम से बारिश की कोई भी परेशानी झेल लेती है। कई लोगों को लगता है कि मानसून में बारिश को ज्यादा लिक्विड की जरूरत नहीं होती है। मगर यह गलत है, बारिश के मौसम में भी कार को फ्ल्यूड की उतनी ही आवश्कता होती है, जितनी गर्मी के दौरान होती है। इंजन में समय-समय पर लिक्विड डालने से उसकी क्षमता पर अच्छा असर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज करें चेक

कई बार देखा गया है कि वाहन में फ्ल्यूड का स्तर अधिक हो जाता है तो फिर गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों से लीकेज होने लगती है। कार से किसी भी तरह की लीकेज एक गंभीर विषय है, ऐसे में वक्त रहते लीकेज की समस्या को दूर करना चाहिए। समय-समय पर गाड़ी में कभी भी लीकेज होने पर बिना देर किए किसी काबिल मैकेनिक को दिखाना चाहिए, ताकि कार के ब्रेक समेत अन्य उपकरणों में ज्यादा दिक्कत न हो। 

विज्ञापन

टायरों की जांच

एक पुरानी कार में सबसे पहले टायरों की जांच करनी चाहिए, अगर टायरों में किसी तरह का लीकेज या फिर टायरों पर किसी तरह का उभार नजर आए तो सही समय पर उसकी जांच करवा लें। इसके साथ ही टायरों में पंक्चर और क्रेक की भी सही से जांच करें। बारिश में कार चलाने से पहले एक बार टायरों में एयर प्रेशर को चेक कर लें। 

ऐसे उपकरणों को बदलना जरूरी

पुरानी कार में एक बड़ी दिक्कत ये होती है कि उसके कौन से पार्ट में कब समस्या आ जाए, यह कहना काफी मुश्किल है। अगर पुरानी कार के किसी भी उपकरण में कोई परेशानी है तो बिन देर किए उसे बदल दें, वरना बारिश के दौरान कार सवारियों की परेशानी बढ़ा सकती है। पुरानी कार के ब्रेक, टायर और सस्पेंशन को खास तौर पर चेक करना चाहिए। 

पुरानी कार से भी करें प्यार

अंत में बारिश के मौसम में अगर आप पुरानी कार को सही ढंग से चलाएंगे तो फिर कार में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। भले ही पुरानी कार है, मगर कार से प्यार करिए और उसका खास तरीके से ध्यान रखिए। चाहे बारिश का मौसम या फिर कोई अन्य मौसम, मगर कार की सफाई से लेकर उसके हर पार्ट का पूरा ध्यान रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed