फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Best Car PPF Guide: How to Choose the Right Paint Protection Film

Car PPF Guide: कार पर पीपीएफ लगवाने से पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें, वरना हजारों रुपये हो सकते हैं बर्बाद!

Wed, 15 Jul 2026 04:23 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 04:23 PM IST
सार

Car Paint Protection Film: कार पर पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (पीपीएफ) लगवाने से उसका पेंट खरोंच, पत्थरों की चोट, पक्षियों की बीट और धूप से लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। लेकिन सही पीपीएफ ब्रांड और भरोसेमंद डिटेलिंग स्टूडियो चुनना बेहद जरूरी है। जानिए पीपीएफ की कीमत, भारत के प्रमुख ब्रांड, ऑथराइज्ड इंस्टॉलर की पहचान और किन गलतियों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Best Car PPF Guide: How to Choose the Right Paint Protection Film
PPF लगवाने से पहले ये गाइड जरूर पढ़ें - फोटो : एआई

विस्तार

नई कार खरीदने के बाद हर कोई चाहता है कि उसकी चमक सालों-साल शोरूम जैसी ही बरकरार रहे। इसके लिए आजकल सबसे बेहतरीन तरीका है- PPF (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म) लगवाना। आसान भाषा में कहें तो पीपीएफ एक मजबूत और पारदर्शी प्लास्टिक की लेयर होती है, जिसे कार की बाहरी बॉडी पर लेमिनेशन की तरह लगाया जाता है। यह एक सुरक्षा कवच का काम करती है और आपकी कार के ओरिजिनल पेंट को खरोंच, उड़ते हुए पत्थर, कीड़े-मकोड़ों के दाग और पक्षियों की बीट से बचाती है। लेकिन, आजकल मार्केट में ढेरों ब्रांड्स और डिटेलिंग स्टूडियो खुल गए हैं। ऐसे में सही ब्रांड और सही स्टूडियो चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है। आइए, आपकी इस उलझन को दूर करते हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले अपना बजट तय करें

पीपीएफ लगवाने का खर्च फिल्म की क्वालिटी और आपकी कार के साइज पर निर्भर करता है:

  • शुरुआती कीमत: मार्केट में पीपीएफ लगवाने का खर्च लगभग ₹40,000 से शुरू होता है और बेहतरीन क्वालिटी के लिए ₹2.5 लाख तक जा सकता है।
  • विज्ञापन
  • प्रीमियम कारें: रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम कारों के लिए इसका खर्च ₹50,000 से ₹1.5 लाख के बीच आ सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लग्जरी कारें: बड़ी लग्जरी गाड़ियों के लिए आपको ₹70,000 से ₹2.5 लाख तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
  • प्रो-टिप: अगर आपकी कार का रंग सफेद है, तो हमेशा ऐसा पीपीएफ चुनें जिसमें एंटी-येलोइंग की खूबी हो। इससे आपकी कार धूप में समय के साथ पीली नहीं पड़ेगी।

 


मार्केट के बेस्ट और भरोसेमंद पीपीएफ ब्रांड्स

सस्ते के चक्कर में लोकल पीपीएफ लगवाने से बचें। हमेशा किसी जाने-माने ब्रांड का ही इस्तेमाल करें, जिनकी सर्विस अच्छी हो। भारत में ये ब्रांड्स काफी मशहूर हैं:

  • 3M पीपीएफ: यह अमेरिका का सबसे पुराना और सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड है।
  • सेंट-गोबेन पीपीएफ: क्वालिटी के लिए मशहूर एक और प्रतिष्ठित अमेरिकी ब्रांड।
  • रोडिम पीपीएफ: यह दुनिया की टॉप टीपीयू (पीपीएफ का मटीरियल) बनाने वाली जर्मन कंपनी BASF का प्रोडक्ट है।
  • गारवेयर पीपीएफ: यह भारत का अपना स्वदेशी ब्रांड है, जो बजट और क्वालिटी के मामले में मार्केट में छाया हुआ है।
  • पेंट-गार्ड पीपीएफ: अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो यह एक मशहूर और अच्छा विकल्प है।
  • निप्पॉन एंड कोस्मो पीपीएफ: ये दोनों ब्रांड भी भारतीय बाजार में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।


सही कार डिटेलिंग स्टूडियो कैसे चुनें?

आजकल हर कोई खुद को बेस्ट बताता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्टूडियो चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • ऑथराइज्ड स्टूडियो चुनें: हमेशा उसी स्टूडियो में जाएं जो कंपनी से रजिस्टर्ड और ऑथराइज्ड हो। उसका ट्रैक रिकॉर्ड जरूर चेक करें।
  • मल्टी-ब्रांड स्टोर पर जाएं: ऐसे स्टोर को चुनें जहां एक नहीं बल्कि कई ब्रांड्स के पीपीएफ मिलते हों। इससे आप आसानी से कीमत और क्वालिटी की तुलना कर पाएंगे।
  • गूगल रिव्यू पढ़ें: किसी भी स्टूडियो में जाने से पहले इंटरनेट पर उसके गूगल रिव्यू और रेटिंग जरूर चेक करें। जो स्टोर आपको सिर्फ अपना ही महंगा माल बेचने की जिद करें, उनसे दूर रहें।
  • फिक्स्ड प्राइस स्टोर: जो स्टूडियो तय कीमत पर काम करते हैं या जिनकी रेट लिस्ट वेबसाइट पर मौजूद है, वे ज्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद होते हैं।
  • फ्री गिफ्ट्स के लालच से बचें: अगर कोई स्टूडियो आपको ढेरों फ्री गिफ्ट्स ऑफर कर रहा है, तो सतर्क हो जाएं। वहां असली की जगह नकली पीपीएफ लगाए जाने का खतरा ज्यादा होता है।
  • अनुभव पूछें: स्टूडियो कितने वर्षों से पीपीएफ लगाने का काम कर रहा है और उनके कारीगर कितने ट्रेंड हैं, यह जरूर पता करें।


असली प्रोडक्ट की पहचान कैसे करें? 

कार पर फिल्म लगने से पहले पीपीएफ का रोल नंबर मांगें। इसे ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या कस्टमर केयर पर कॉल करके चेक करें कि माल असली है या नहीं। कोशिश करें कि पीपीएफ लगाने का काम आपकी आंखों के सामने ही हो, ताकि कोई और सस्ती फिल्म आपकी कार पर न चिपका दी जाए। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप न सिर्फ धोखाधड़ी से बचेंगे, बल्कि अपनी कार के लिए एक बेहतरीन और टिकाऊ PPF का चुनाव भी कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed