फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bengaluru Traffic Police starts pilot campaign to inform employer if worker violates traffic rules

Traffic Rules: बंगलूरू पुलिस की अनोखी पहल, यदि कर्मचारी ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो कंपनी को मिलेगी सूचना

Sat, 16 Dec 2023 09:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 09:41 PM IST
सार

ट्रैफिक नियमों को लागू करने के एक अनोखे फैसले में, बंगलूरू के टेक समुदाय को ट्रैफिक पुलिस से सख्त चेतावनी मिली है। बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने एक पायलट अभियान शुरू किया है। जानें डिटेल्स।

विज्ञापन
Bengaluru Traffic Police starts pilot campaign to inform employer if worker violates traffic rules
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रैफिक नियमों को लागू करने के एक अनोखे फैसले में, बंगलूरू के टेक समुदाय को ट्रैफिक पुलिस से सख्त चेतावनी मिली है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में, बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस के पूर्वी प्रभाग ने बाहरी रिंग रोड और व्हाइटफील्ड को शामिल करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे के साथ एक पायलट अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह अभियान सिर्फ पूर्वी प्रभाग तक ही सीमित है, लेकिन बंगलूरू के अन्य हिस्सों में इसका विस्तार उल्लंघन में महत्वपूर्ण कमी पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह अभियान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में बढ़ोतरी के जवाब में शुरू किया गया है। खासकर टेक प्रोफेशनल्स के बीच यह काफी हद तक देखा गया है। एक वरिष्ठ ट्रैफिक अधिकारी ने बताया कि राज्य में टेक वर्कर्स समय पर अपने ऑफिस पहुंचने के लिए सिग्नल जंप कर रहे हैं या स्पीड लिमिट पार कर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (पूर्व प्रभाग - ट्रैफिक), कुलदीप कुमार जैन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान बंगलूरू के पूर्वी प्रभाग में एक पायलट आधार पर चलाया जा रहा है। आईटी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किए गए उल्लंघन पर सीधे उनके संबंधित कंपनियों को ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी जाती है। यह नजरिया शहर के टेक वर्कफोर्स के बीच ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता और चेतना बढ़ाने की कोशिश है।


जैन ने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। इस प्रक्रिया में उल्लंघन करने वालों के पहचान पत्रों का सत्यापन करना शामिल है। जिससे ट्रैफिक पुलिस उनके नियोक्ताओं (नौकरी देने वालों) की पहचान कर सके और बाद में संबंधित टेक कंपनियों को उल्लंघन की एक सूची भेज सके। ट्रैफिक पुलिस ने टेक कंपनियों को आंतरिक रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित करने और ट्रैफिक नियमों पर सत्रों के लिए पुलिस को आमंत्रित करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed