{"_id":"656f1f4b132bf3d4f90d5c7f","slug":"bengaluru-metropolitan-transport-corporation-bmtc-introduces-10-new-vajra-buses-between-attibele-and-hoskote-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vajra Bus: बीएमटीसी ने बंगलुरु के अट्टीबेले और होसकोटे के बीच 10 नई वज्र बसें कीं शुरू, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vajra Bus: बीएमटीसी ने बंगलुरु के अट्टीबेले और होसकोटे के बीच 10 नई वज्र बसें कीं शुरू, जानें डिटेल्स
Tue, 05 Dec 2023 06:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:32 PM IST
सार
बंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) ने अट्टीबेले और होसकोटे के बीच 10 नई Vajra (वज्र) बसें शुरू की हैं। बीएमटीसी के लिए इस रूट पर फुल एयरकंडीशन स्थानीय बसें चलाने का यह पहला मौका है क्योंकि इन सभी दिनों में सिर्फ साधारण बसें ही चल रही थीं।
विज्ञापन
Vajra Buses Bengaluru
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) ने अट्टीबेले और होसकोटे के बीच 10 नई Vajra (वज्र) बसें शुरू की हैं। बीएमटीसी के लिए इस रूट पर फुल एयरकंडीशन स्थानीय बसें चलाने का यह पहला मौका है क्योंकि इन सभी दिनों में सिर्फ साधारण बसें ही चल रही थीं।
बीएमटीसी के मुताबिक, ये वज्र बसें इंदलबेले, बिदारगुप्पे, मेदाहल्ली, बिलापुरा, सरजापुर, सोमपुरा, येमारे, डोम्मासंद्रा, हेग्गोंडाहल्ली, गुंजूर, वरथुर, वरथुर कोडी, व्हाइटफील्ड पोस्ट ऑफिस, होप फार्म, कडुगोडी, बेलाथुर, सीगेहल्ली, काजी सोनेनहल्ली, होसकोटे कोडी और होसकोटे हाई स्कूल के बीच यात्रा करने के लिए निर्धारित हैं। रविवार को कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने नई बसें लॉन्च कीं और कहा कि ये बसें उन कर्मचारियों की मदद करेंगी जो बंगलुरु के बाहरी इलाके में रहते हैं और दैनिक आधार पर शहर की यात्रा करते हैं। चूंकि बहुत से लोग होसकोटे से मध्य और दक्षिण बंगलुरु की यात्रा करते हैं, ये बसें उन्हें नई लॉन्च की गई पर्पल लाइन मेट्रो का इस्तेमाल करने में भी मदद करेंगी।
इन बसों की फ्रीक्वेंसी आईटी राजधानी के पीक ऑवर ट्रैफिक के हिसाब से तय की गई है। पीक आवर्स के दौरान बसें हर 15-20 मिनट पर उपलब्ध होंगी और नॉन-पीक आवर्स के दौरान 40-45 मिनट तक का समय लगेगा।
विज्ञापन
इस बीच, बंगलुरु के सभी रूट पर वज्र बसों में काफी समय तक यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। इन बसों का किराया बहुत ज्यादा नहीं है और ये आरामदायक हैं, और इसके कारण कई यात्री व्यस्त ट्रैफिक घंटों में अपने वाहन चलाना छोड़ देते हैं। हवाई अड्डे के रूट पर वज्र बसों की संख्या बढ़ाने की भी मांग है। क्योंकि कई लोग केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आते-जाते समय इन बसों का ऑप्शन चुन रहे हैं।