{"_id":"6581caa1bd6ce64ad908d4c6","slug":"bengaluru-car-accident-bengaluru-vehicle-collision-viral-video-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Accident: बंगलूरू में आठ गाड़ियों की भीषण टक्कर की वजह क्या है? देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Accident: बंगलूरू में आठ गाड़ियों की भीषण टक्कर की वजह क्या है? देखें वायरल वीडियो
Tue, 19 Dec 2023 10:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:23 PM IST
सार
सोशल मीडिया मंच X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यस्त बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड पर 8 कारों का भयानक हादसा दिखाया गया है।
विज्ञापन
car accident
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया मंच X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यस्त बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड पर 8 कारों का भयानक हादसा दिखाया गया है। एक अन्य वाहन चालक द्वारा शूट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे हाईवे के सबसे दाहिने लेन में 8 कारें आपस में टकरा गई हैं। जिसमें सबसे आगे एक मारुति सुजुकी ओमनी खड़ी थी, जिसके कारण संभवतः यह दुर्घटना हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह बंगलुरू एयरपोर्ट रोड पर डोड्डाजला के पास घने कोहरे के कारण 8 गाड़ियों की आपस में टकरा हो गई। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई कार सवारों को चोटें आई हैं। मंगलवार तक, इस वीडियो को एक्स पर लगभग 3 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। और कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि तेज रफ्तार और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी न रखना इस हादसे के अहम वजह हैं।
हम अपने पाठकों से आग्रह करता है कि रास्ते में धुंध का सामना करते समय बेहद सावधान और सतर्क रहें। ऐसी परिस्थितियों में विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे आगे चल रहे वाहन के गलत तरीके से आंकलन करने का खतरा होता है। ऐसे में लेन बदलने से बचें और अपनी गाड़ी की रफ्तार कम कर लें। ताकि जरूरत पड़ने पर अचानक ब्रेक लगाए जा सकें। ड्राइवरों को सामने वाले वाहन से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए। ताकि जरूरत पड़ने पर अपनी गाड़ी को सुरक्षित रूप से पूरी तरह रोक सकें।
हालांकि, धुंध में अगर आपकी गाड़ी चल रही है तो हैजार्ड लाइट्स से बचें। मगर, अगर आपने किसी सार्वजनिक सड़क पर चाहे किसी भी कारण से अपनी गाड़ी रोक ली है, तो इसे दूसरों को बताने के लिए हैजार्ड लाइट्स जलाकर रखें।

Just-in: A serial collision involving multiple cars was reported near Doddajala on Bengaluru airport Road on Monday.
विज्ञापन विज्ञापन
Details awaited. pic.twitter.com/KXZtyGCU5A— ChristinMathewPhilip (@ChristinMP_) December 18, 2023