फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Benefits Of BH Number Plate And Eligibility To Get It

BH Number Plate के फायदे जान रह जाएंगे दंग, इन खास लोगों को मिलती है देश में कहीं भी घूमने की सुविधा

Tue, 24 Dec 2024 01:51 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 01:51 PM IST
सार

BH नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को साधारण नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के मुकाबले कुछ विषेश तरह की सुविधाएं मिलती हैं. आइए जानते हैं BH नंबर प्लेट कौन ले सकता है और एक आम वाहन चालक के लिए इसके क्या फायदे हैं.

विज्ञापन
Benefits Of BH Number Plate And Eligibility To Get It
BH सीरीज नंबर के हैं कई फायदे - फोटो : Spinny

विस्तार

भारत में आपने सड़कों पर चलते समय BH नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखी होंगी। इसे भारत सीरीज नंबर कहा जाता है जिसे साल 2021 में लाॅन्च किया गया था। BH नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को साधारण नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के मुकाबले कुछ विषेश तरह की सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, ये नंबर हर कोई नहीं ले सकता. आइए जानते हैं BH नंबर प्लेट कौन ले सकता है और एक आम वाहन चालक के लिए इसके क्या फायदे हैं।
विज्ञापन


BH सीरीज नंबर प्लेट क्या है?
भारत सरकार ने गैर-परिवहन वाहनों के लिए अगस्त 2021 में BH नंबर प्लेट, जिसे भारत सीरीज (Bharat Series) के नाम से भी जाना जाता है, पेश किया था। यह नंबर एक से दूसरे राज्य में जाने वाली गैर-परिवहन गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर की प्रक्रिया को समप्त करने के लिए लाया गया है। मौजूदा समय में अगर आप अपनी गाड़ी एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाते हैं तो आपको नए राज्य में दोबारा वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। BH सीरीज नंबर ले लेने से ये आवश्यक्ता खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


उदाहरण के लिए, यदि आपकी कार महाराष्ट्र में MH नंबर प्लेट के साथ रजिस्टर्ड है और आप दूसरे राज्य में जाते हैं, तो आपको 12 महीने तक MH नंबर प्लेट के साथ गाड़ी चलाने की अनुमति है। इसके बाद, नए राज्य में पंजीकरण अनिवार्य हो जाता है। हालांकि, अगर गाड़ी में BH सीरीज नंबर प्लेट है तो इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, BH नंबर प्लेट होना बीमा के मामले में सुविधाजनक है, क्योंकि आपकी कार बीमा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ इन वाहनों को ही मिलता है ये नंबर
अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में अक्सर आते जाते रहते हैं तो आपको गाड़ी का BH रजिस्ट्रेशन लेना चाहिए। फिलहाल, BH सीरीज नंबर प्लेट केवल गैर-परिवहन वाली प्राइवेट गाड़ियों को ही जारी किए जा रहे हैं। यानी ये नंबर प्लेट टैक्सी, कैब, ट्रक, लाॅरी, पिक-अप जैसे कमर्शियल वाहनों के लिए नहीं लिया जा सकता. यह नंबर प्लेट पूरे भारत में वैलिड होता है।

BH नंबर प्लेट के फायदे
स्टैंडर्ड नंबर प्लेट: BH सीरीज नंबर प्लेट एक स्टैंडर्ड नंबर प्लेट है जो भारत के सभी राज्यों में मान्य होगा, जिससे लाइसेंस प्लेट को पढ़ना और पहचानना आसान हो जाता है।

यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन : BH सीरीज नंबर प्लेट भारत में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को यूनिफाइ करता है और यह प्रणाली डुप्लिकेट, भ्रष्टाचार और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़े अन्य मुद्दों से बचने में प्रभावी है।

पहचान में आसानी: BH सीरीज नंबर प्लेट दुर्घटना, चोरी या अन्य घटनाओं के मामले में अधिकारियों के लिए वाहन के मालिक की पहचान करना आसान बनाता है।

कौन ले सकता है BH नंबर प्लेट
फिलहाल BH नंबर प्लेट राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी, रक्षा कर्मी, बैंक कर्मचारी और प्रशासनिक सेवा कर्मचारियों को ही जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पांच से अधिक राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यालय वाली निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी भी BH नंबर प्लेट के लिए आवेदन दे सकते हैं।


BH नंबर प्लेट लेने के लिए आपके पास वाहन का वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा वाहन के लिए रोड टैक्स का भुगतान किया जाना चाहिए। इसके अलावा आप पर कोई चालान भी बकाया नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed