फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Baltimore Bridge Collapse ship accident in america impact on automobile industry

Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर पुल ढहने से अमेरिका के सबसे व्यस्त कार-शिपिंग बंदरगाह पर पड़ेगा असर

Wed, 27 Mar 2024 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 08:13 PM IST
सार

अमेरिका में बाल्टिमोर में हाल ही में हुए एक जहाज के पुल से टकराने और उसके बाद पुल के गिरने की घटना का कई सेक्टर पर भारी असर पड़ा है। अब कार बनाने वाली दिग्गज कंपनियों जैसे फोर्ड और जीएम पर भी इसका दबाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
Baltimore Bridge Collapse ship accident in america impact on automobile industry
बाल्टीमोर ब्रिज हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में बाल्टिमोर में हाल ही में हुए एक जहाज के पुल से टकराने और उसके बाद पुल के गिरने की घटना का कई सेक्टर पर भारी असर पड़ा है। अब कार बनाने वाली दिग्गज कंपनियों जैसे फोर्ड और जीएम पर भी इसका दबाव पड़ रहा है। क्योंकि इन कंपनियों को अब अपने सामानों को दूसरे बंदरगाहों पर भेजने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


2.57 किलोमीटर लंबा फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज मंगलवार को तब धराशायी हो गया जब एक 10,000 कंटेनरों की क्षमता वाला 290 मीटर लंबा मालवाहक जहाज उससे टकरा गया। पुल पर कई गाड़ियां भी पटाप्सको नदी में गिर गईं और कई लोगों के अभी भी लापता होने की खबर है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाल्टिमोर का बंदरगाह कार शिपमेंट के लिए अमेरिका का सबसे व्यस्त बंदरगाह है। और 2023 में यहां सेे कम से कम 7.5 लाख वाहनों को भेजा गया था। बंदरगाह को अब अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। क्योंकि यहां बचाव कार्यों और जांच को शुरू किया गया है। जिससे कार निर्माताओं को विकल्पों पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

जीएम द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में, कंपनी ने बताया कि वह कार शिपमेंट को अन्य बंदरगाहों पर भेजने पर काम कर रही है। साथ ही यह भी कहा कि उसके कामकाज पर बहुत मामूली असर होने की संभावना है। फोर्ड के मुख्य वित्तीय अधिकारी जॉन लॉ़र ने मीडिया को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि पुल के गिरने से लॉजिस्टिक (रसद) पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, "इसका प्रभाव पड़ेगा। हमें सामानों को अन्य बंदरगाहों पर भेजना होगा। इससे सप्लाई चेन शायद थोड़ी लंबी हो जाएगी।"
 
विज्ञापन

बाल्टिमोर बंदरगाह के विकल्प मौजूद हैं। इसकी सबसे ज्यादा संभावना है कि न्यूयॉर्क में बंदरगाह कंटेनर जहाजों को समायोजित कर सकेंगे। जो अन्यथा बाल्टिमोर बंदरगाह पर पहुंचते या गुजरते थे। फिलहाल सवाल यह "कहां" का नहीं बल्कि "कब तक" का है।

अमेरिका के विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि देश के भीतर ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों ने दुर्घटना के पैमाने का अंदाजा लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। और यह पता लगाने के लिए संघीय अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है कि बंदरगाह पर सामान्य संचालन कब तक फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

टोयोटा ने एक बयान में कहा, "हालांकि बाल्टिमोर हमारे उत्तरी अमेरिकी कार्यों के लिए प्राथमिक बंदरगाह नहीं है, फिर भी इसका कुछ असर पड़ेगा, खासकर वाहन निर्यात पर।" "फिलहाल, हम किसी बड़े व्यवधान की उम्मीद नहीं करते हैं, लेकिन हम दीर्घकालिक प्रभाव और जवाबी उपायों को निर्धारित करने के लिए स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed