{"_id":"5eb947a3730e5b22273900e5","slug":"bajaj-auto-resumes-dealerships-across-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Auto ने पूरे भारत में डीलरशिप को फिर से किया शुरू, ऐसे रखा जा रहा है कर्मचारियों और ग्राहकों का ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Auto ने पूरे भारत में डीलरशिप को फिर से किया शुरू, ऐसे रखा जा रहा है कर्मचारियों और ग्राहकों का ध्यान
Mon, 11 May 2020 06:10 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 11 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto Plant
- फोटो : Twitter
बजाज ऑटो ने 4 मई से देश के विभिन्न हिस्सों में अपने कारखाने और डीलरशिप खोलने की शुरुआत की है। इस पर कंपनी ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। वायरस के चलते कंपनी सरकार के दिशानिर्देशों का पालन कर रही है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रख रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था
कंपनी ने कहा कि कारखाने और डीलरशिप को खोलने से पहले पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। सभी ग्राहक और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों के स्वास्थ्य का रोजाना ध्यान रखा जा रहा है।

संक्रमण से बचने के लिए रखा जा रहा है पूरा ध्यान
बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि कंपनी ने एक नई शुरुआत की है। कंपनियों में पहले की तरह काम नहीं हो रहा है। लोग एक दूसरे के संपर्क में नहीं आ रहे हैं। संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिक्री और सेवा के लिए एक नई वर्कफ्लो प्रक्रिया रखी गई है। जो सभी के लिए अनिवार्य है।

जारी किया टोल फ्री नंबर
उन्होंने आगे कहा कि हमने पहले ही ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मुफ्त में सेवाओं और वारंटी के विस्तार की घोषणआ की थी। हमारे कर्मचारी ग्राहकों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। उन्हें परेशानी न हो इसके लिए उनके अनुरोधों को जल्द से जल्द निपटाया जा रहा है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक टोल फ्री नंबर 7219821111 भी जारी किया है। जिससे की ग्राहक डीलरशिप या सर्विस सेंटर पर मौजूदा स्थिति की जानकारी लेकर पहुंच सकते हैं।