फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha announces cashback offers on its 125cc scooter range in Indian market

Yamaha: यामाहा के स्कूटरों पर मिल रहा है 4000 रुपये का कैशबैक, जानें फेस्टिव सीजन ऑफर की डिटेल्स

Fri, 22 Oct 2021 07:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Oct 2021 07:30 PM IST
सार

देश में त्योहारों के मौके पर Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपने स्कूटर्स के रेंज पर नए कैशबैक ऑफर लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी का यह नए कैशबैक ऑफर इस महीने के आखिर तक मान्य रहेगा।

विज्ञापन
Yamaha announces cashback offers on its 125cc scooter range in Indian market
Yamaha Fascino 125 FI Hybrid - फोटो : Yamaha

विस्तार

देश में त्योहारों के मौके पर Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपने स्कूटर्स रेंज पर नए कैशबैक ऑफर्स लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी का यह नया कैशबैक ऑफर इस महीने के आखिर तक मान्य रहेगा। यामाहा के ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ 31 अक्टूबर 2021 तक उठा पाएंगे। 
विज्ञापन


इन स्कूटरों पर ऑफर
कंपनी ने 4,000 रुपये तक के कैशबैक की घोषणा की है जो भारतीय बाजार में इसकी 125cc स्कूटर रेंज पर लागू है। Yamaha Motor India की 125cc स्कूटर रेंज में Fascino 125 Fi (हाइब्रिड + नॉन-हाइब्रिड), Ray ZR 125 Fi और Ray ZR Street Rally 125 Fi (हाइब्रिड + नॉन-हाइब्रिड) शामिल हैं।
विज्ञापन


कितनी है कीमत
नई Yamaha Fascino Hybrid और Ray ZR 125 Hybrid को कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। जबकि Ray ZR 125 हाइब्रिड स्टैंडर्ड रियर ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 76,830 रुपये से शुरू होती है। जबकि स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट की कीमत 79,830 रुपये है, और टॉप-स्पेक Street Rally की एक्स-शोरूम कीमत 83,830 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Yamaha Fascino 125 FI हाइब्रिड स्कूटर के डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 76,530 रुपये है। जबकि ड्रम ब्रेक वर्जन को 70,000 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। नया Fascino 125 FI हाइब्रिड स्कूटर स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम के साथ आता है।


इंजन और पावर
स्कूटर यामाहा के ब्लू कोर इंजन टेक्नोलॉजी के साथ एक नए बीएस-6 मानक वाले, एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड (Fi), 125cc इंजन के साथ आता है। यह इंजन 8.2 PS का अधिकतम पावर और 10.3 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed