फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   to handle slowdown auto manufacturers and auto component companies halted production and cut jobs

मंदी से निपटने के लिए ऑटो कंपनियां ले रहीं छंटनी और उत्पादन में कटौती का सहारा

Fri, 23 Aug 2019 01:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 23 Aug 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
to handle slowdown auto manufacturers and auto component companies halted production and cut jobs
Car Plant and Factory - फोटो : सांकेतिक

लगातार नौ महीनों से भारतीय ऑटो सेक्टर मंदी की मार से जूझ रहा है। जिससे उबरने के लिए कई ऑटो कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी करने के साथ अस्थाई तौर पर उत्पादन में कमी की है। भारतीय कंपनियों के साथ विदेशी कंपनियां भी अपने प्रोडक्शन में कमी कर रही हैं।

विज्ञापन

शिफ्टों में कटौती

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जापानी कार कंपनी टोयोटा और दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंदै मोटर ने गाड़ियों की घटती बिक्री से निबटने के लिए कई प्लांट्स में प्रोडक्शन में कटौती की है। कंपनियों ने इस संबंध में कर्मचारियों को मेमो भी भेजा है। जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री में 19 साल बाद इतनी गिरावट दर्ज की गई है। बिक्री घटने से न केवल कंपनियों तो छंटनी करने के साथ छोटी शिफ्ट और कई दिनों तक फैक्ट्रियों को बंद करने का फैसला भी करना पड़ा है।

विज्ञापन

देंसो कॉर्प और बेलसोनिका ने की छंटनी

रायटर्स के मुताबिक बाकी दूसरी कंपनियां भी छंटनी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। भारत में कारों के लिए एयरकंडीशनर सिस्टम बनाने वाली कंपनी देंसो कॉर्प अपने मानेसर प्लांट से 350 अस्थाई कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। वहीं मारुति की कारों के लिए फ्यूल टैंक्स और ब्रैक पैड बनाने वाली कंपनी बेलसोनिका ने भी अने मानेसर स्थित प्लांट से 350 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक साढ़े तीन लाख लोगों की छंटनी

हालांकि रायटर्स को इन दोनों ही कंपनियों ने कोई जवाब दिया है। रायटर ने इस महीने की शुरुआत में खुलासा किया था कि वाहन निर्माता और कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों के अलावा डीलर्स ने साढ़े तीन लाख लोगों की छंटनी की है। सात अगस्त को वित्त मंत्रालय में हुई बैठक में ऑटो कंपनियों को दिग्गजों ने टैक्स में छूट के साथ डीलर्स को खरीदारों को कम दरों पर लोन उपलब्ध कराने की मांग की थी।

टोयोटा ने भी बंद किया था उत्पादन

जापानी कार कंपनी टोयोटा की तरफ से 13 अगस्त को कर्मचारियों को जारी नोटिस के मुताबिक कंपनी ने 16 और 17 अगस्त को अपने बंगलुरू स्थित प्लांट में उत्पादन बंद किया था। कंपनी के पास स्टॉक में सात हजार से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। टोयोटा के उप प्रबंध निदेशक का कहना है कि कंपनी के पास उत्पादन क्षमता को नियंत्रित करने की क्षमता है और पांच दिनों तक अगस्त में उत्पादन नहीं हुआ है।

ह्यूंदै को त्यौहारी सीजन से उम्मीद

वहीं ह्यूंदै की तरफ कर्मचारियों को नौ अगस्त को जारी मेमो में अगस्त में कई दिनों तक बॉडी शॉप, पेंट शॉप, इंजन और ट्रांसमिशन प्लांट्स में प्रोडक्शन बंद करने की बात कही गई थी। वहीं ह्यूंदै के प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी को उम्मीद है कि अगले महीने से शुरू हो रहे त्यौहारी सीजन से गाड़ियों की बिक्री में उछाल आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed