फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   These are the ten best selling SUVs of the country in August 2020

ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV गाड़ियां, अगस्त महीने में मचाया धूम

Sat, 05 Sep 2020 10:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 05 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
These are the ten best selling SUVs of the country in August 2020
सांकेतिक - फोटो : Hyundai

लॉकडाउन के बाद अब ऑटो इंडस्ट्री वापस से पटरी पर लौट चुकी है। एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो टॉप-6 बेस्ट सेलिंग एसयूवी की बिक्री में पहली बार बढ़त देखी गई है। दरअसल पिछले कई महीनों से गाड़ियों की बिक्री नेगेटिव में चली गईं थी, जिसको लेकर लगातार चिंता का माहौल बना हुआ था। आज हम आपको अगस्त महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि जो एसयूवी आपको पसंद है या जिसे आप खरीदने की सोच रहे हैं, उसे बाजार में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

Hyundai Creta


अगस्त महीने में Hyundai Creta देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। अगस्त 2020 में इसके 11,758 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसके नई जेनरेशन को भारत में लॉन्च किया था। 


Kia Seltos


भारतीय बाजार में साल भर पहले एंट्री करने वाली Kia Motors ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी अगस्त महीने में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। अगस्त 2020 में इसके 10,655 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।


Mahindra Scorpio


Hyundai Creta और Kia Seltos के बाद देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Mahindra Scorpio है। अगस्त 2020 में इसके 3,327 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।


MG Hector


अगस्त महीने में भारतीय बाजार में MG Hector चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। अगस्त 2020 में इसके 2,732 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
 

Maruti Suzuki


\देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की S-Cross टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रही। अगस्त 2020 में इसके 2,527 यूनिट्स की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Harrier


Tata की पावरफुल एसयूवी भले ही टॉप-5 से बाहर हो, लेकिन देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में यह छठे नंबर पर है। अगस्त 2020 में इसके1,694 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।


Mahindra XUV500


अगस्त महीने में Mahindra की XUV500 देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। इस महीने इसके 919 यूनिट्स की बिक्री हुई।


Renault Duster


अगस्त 2020 में इसके 477 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। इस महीने यह देश की आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही।


Jeep Compass 


अगस्त 2020 में इसके 468 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। 


Volkswagen T-ROC


अगस्त महीने में यह देश की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। इस महीने इसरे 227 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed