{"_id":"5f170ef2ee82f0234552f627","slug":"the-bureau-of-indian-standards-will-implement-a-new-notification-for-two-wheeler-helmet-standards-where-from-4-september-the-helmet-weight-limit-will-be-1-2-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी हेलमेट से मिलेगा अब छुटकारा, 4 सितंबर से कंपनियां घटाएंगी वजन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारी हेलमेट से मिलेगा अब छुटकारा, 4 सितंबर से कंपनियां घटाएंगी वजन
Tue, 21 Jul 2020 09:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Helmet Safety Norms
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको भी हेलमेट के वजन को लेकर शिकायत रहती है, तो अब यह समस्या खत्म होने जा रही है। दरअसल 4 सितंबर, 2020 से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) दोपहिया हेलमेट मानकों के लिए एक नई अधिसूचना लागू करेगा। दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए मानदंडों में हेलमेट के वजन को घटाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार अब हेलमेट के वजन की सीमा को 1.5 किलोग्राम से घटा कर 1.2 किलोग्राम कर दिया गया है, जो 2018 में लागू किया गया था।
विज्ञापन
इस नियम ने भारत में आयातित ( इंपोर्ट किए गए) हेलमेटों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया था, जो आईएसआई मार्क नहीं थे और बीआईएस मानदंडों के तहत सीमित वजन से ज्यादा भारी थे। हालांकि, संशोधित मानक में अब इंपोर्ट किए गए हेलमेट की बिक्री हो सकती है, लेकिन उन्हें अभी भी भारतीय मानक (आईएस) मानदंडों का पालन करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन