फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Tigor compact sedan teased By tata motors

तो बस आने को है टाटा की ये नई कॉम्पैक्ट सेडान

Thu, 09 Feb 2017 09:56 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Tata Tigor compact sedan teased By tata motors
टिगोर - फोटो : Tigor
टियागो पर आधारित कॉम्पैक्ट सेडान जिसे अब काइट 5 के कोड नाम से जाना जा रहा था उसे एक आधिकारिक नाम मिल गया है। एक तस्वीर को टीज करते हुए टाटा मोटर्स ने इसे टिगोर नाम दिया है। इस कॉम्पैक्ट सेडान को टाटा मोटर्स ने 2016 के ऑटो एक्सपो में  दिखाया था। टिगोर को सी पिलर तक टियागो की तरह स्टाइल दिया गया है। लेकिन इसका बूट काफी सफाई के साथ टाटा ने लगाया है। 
विज्ञापन


 टिगोर में एक क्रोम  स्ट्रिप दिया गया है जो कि टेल लाइट के बीच स्थित है जबकि एलईडी स्टॉप लैंप को ‌रियर विंड स्क्रीन के ऊपर जगह दी गई है।‌‌ टिगोर में डैशबोर्ड पूरी तरह से टियागो से लिया गया है तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसके इंटीरियर की गुणवत्ता क्या होगी। इसमें अतिरिक्त फीचर के रूप में रिवर्स कैमरा, बड़े एलॉय व्हील, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, क्लाइमेट कंट्रोल और हरमन ऑडियो सिस्टम ब्लूटुथ, यूएसबी और ऑक्स पोर्ट के साथ मौजूद होगा। इसके टॉप मॉडल में टचस्‍क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम रहेगा जैसा कि हेक्सा में देखने को मिला है। इसका केबिन खूब जगह वाला। ‌टिगोर का बूट स्पेस 420 लीटर का है जो कि इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


  ‌‌इंजिन की बात करें तो टियागो और ‌टिगोर में कोई फर्क नहीं होगा और वही इंजिन इस गाड़ी में नजर आएगा जो आपको टियागो में मिलता है। इसका 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल 85 एचपी की शक्ति तथ 1.05 रेवोटॉर्क डीजल 70 एचपी की शक्ति देता है। माना जा रहा है कि टॉटा पांच स्पीड मैनुअल के साथ दोनों ही इंजिन विकल्पों में एएमटी का विकल्प मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिस तरह से टाटा मोटर्स ने टियागो की कीमत से मैदान फतह किया था उसी अंदाज में माना जा रहा है कि टिगोर की शुरुआती कीमत 4 से 4.5 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed