फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors is going to stop the production of tata nano car

टाटा की सबसे सस्ती कार बाजार को कह जाएगी अलविदा

Fri, 25 Jan 2019 10:49 AM IST
shubham ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Fri, 25 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Tata Motors is going to stop the production of tata nano car
Tata Nano

टाटा मोटर्स की नैनो कार जब आई तो लोगों में एक खुशी की लहर थी हो भी क्यों ना। भारत की सबसे सस्ती कार जो थी फिलहाल आपको बता दें, भारत की यह सबसे सस्ती कार बहुत जल्द बंद होने जा रही है। टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कंपनी इस कार का प्रोडक्शन कंपनी 2020 में बंद कर सकती है।  

विज्ञापन


टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट (यात्री वाहन बिजनेस यूनिट) मयंक पारीक के अनुसार जनवरी से सरकार के नए सुरक्षा नियम लागू हो रहे हैं। और अप्रैल में कुछ और भी नियम आएंगे। इसके अलावा अप्रैल 2020 से बीएस-6 प्रदूषण मानक भी लागू होंगे। इन्हीं सब को देखते हुए कंपनी ने नैनो को अपडेट न करने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन


बता दें, यह कार रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट थी, जिसे इन्होंने दोपहिया वाहन का उपयोग करने वालों के लिए तैयार किया था। हालांकि इस कार को बाजार में कोई खास रेस्पॉन्स नहीं मिला । टाटा ग्रुप के रतन टाटा ने 18 मई 2006 को घोषणा की थी कि वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगुर में करीब 997 एकड़ जमीन पर लखटकिया कार फैक्टरी बनाएंगे। उस समय पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा की सरकार थी और सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Motors is going to stop the production of tata nano car
Tata Nano

10 जनवरी को दिल्ली के 9वें ऑटो एक्स्पो मेले में नैनो का फर्स्ट लुक सबके सामने आया। इसमें कई खासियतें थी। इसको एक छोटी क्यूट कार के तौर पर देखा जा रहा था, जिसे लोग पसंद भी कर रहे थे। कपंनी का दावा था कि ये कार टू व्हीलर के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाएगी।

मार्च 23 2009 को इसका पहला मॉडल लॉन्च हुआ। टाटा नैनो एसटीडी, टाटा नैनो एक्स एल और टाटा नैनो सी एक्स। इनकी कीमत थी लगभग 1 लाख 67 हजार रुपए। छोटी कार के बाजार के लिए ये बड़ी बात थी कि टाटा मोटर्स ने इतनी कम कीमत में सरकार के सारे नियमों को मानते हुए लोगों के लिए एक कंफर्टेबल कार लॉन्च कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed