{"_id":"5fbcab658ebc3e9be74e50b5","slug":"suzuki-v-strom-650-xt-bs6-launched-in-india-at-rs-8-84-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suzuki V-Strom 650 XT का BS6 अवतार भारत में लॉन्च, 645 सीसी का धाकड़ इंजन देगा दमदार अनुभव","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
Suzuki V-Strom 650 XT का BS6 अवतार भारत में लॉन्च, 645 सीसी का धाकड़ इंजन देगा दमदार अनुभव
Tue, 24 Nov 2020 12:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Suzuki V-Strom 650 XT BS6
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने आखिरकार अपनी V-Strom 650 XT का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपये रखी है। बीएस4 मॉडल से इसकी तुलना करें तो बीएस6 मॉडल 1.38 लाख रुपये महंगा है। बता दें कि Suzuki V-Strom 650 XT के बीएस4 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने V-Strom 650 XT के बीएस6 मॉडल को सबसे पहले इस साल फरवरी महीने में हुए ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने अप्रैल महीने में इसका टीजर जारी किया था। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी ने अपनी एडवेंचर टूरर बाइक के लॉन्च को टाल दिया था।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में Suzuki V-Strom 650 XT BS6 का सीधा और कड़ा मुकाबला Kawasaki Versys 650 से होगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये है।
Suzuki V-Strom 650 XT BS6: परफॉर्मेंस
अपडेटेड Suzuki V-Strom 650 XT में रिवाज्ड इंजन दिया गया है, जो यूरो 5 और BS6 एमिशन नॉर्म्स का पालन करता है। इसमें 645 सीसी 90-डिग्री, V-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 70 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 62 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, बीएस4 मॉडल के मुकाबले इसके बीएस6 वर्जन का पावर थोड़ा घटाया गया है, लेकिन इसके पीक टॉर्क में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें Easy Start System दिया गया है, जो कम आरपीएम पर भी स्ट्रेस फ्री स्टार्ट देता है। इसमें एबीएस के साथ 3-मोड ट्रेक्शन कंट्रोल फीचर दिया गया है।
Suzuki V-Strom 650 XT BS6: फीचर्स
इसके फ्रंट में 19-इंच का फ्रंट व्हील और रियर में 17-इंच का पहिया दिया गया है। इसके फ्रंट में 43 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में 320 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 260 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो सिंगल पिस्टन कैलिपर के साथ आता है। इस बाइक का कर्ब वजन 216 किलोग्राम है।