फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Suresh Raina Gift Mercedes-Benz GLE 350 D to Parents on Childrens Day

सुरेश रैना ने पैरेंट्स को गिफ्ट की ये लग्जरी एसयूवी, कीमत 80 लाख रुपए

Wed, 15 Nov 2017 04:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 15 Nov 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina Gift Mercedes-Benz GLE 350 D to Parents on Childrens Day
Suresh Raina Mercedes-Benz GLE 350 D
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने मंगलवार को चिल्ड्रन डे के मौके पर अपने पैरेंट्स को लग्जरी कार गिफ्ट की है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले रैना ने माता-पिता को मर्सिडीज बेंज GLE 350 D कार गिफ्ट में दी। उल्टे हाथ के बल्लेबाज ने इस कार को लोन पर खरीदा है, जिसके बाद उन्हें यह कार करीब 80 लाख रुपए की पड़ेगी। उन्होंने कार का ब्लू कलर खरीदा। 
विज्ञापन


पढ़ें: सैफ अली खान ने खरीदी 1.07 करोड़ की कार, 4 सेकेंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार
विज्ञापन


सुरेश रैना ने इस कार को देहरादून स्थित शोरूम से खरीदा। रैना ने बताया कि उन्होंने ऐसा उत्तराखंड में लगने वाले कम रजिस्ट्रेशन टैक्स के चलते किया। उन्होंने कहा, "मैने इसे देहरादून से इसलिए भी खरीदा क्योंकि वहीं पर कार का यह कलर उपलब्ध था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Suresh Raina Gift Mercedes-Benz GLE 350 D to Parents on Childrens Day
Mercedes-Benz GLE 350 D
मर्सिडीज बेंज GLE 350 D में कंपनी ने 2987 सीसी 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया है जो 258 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कार की टॉप स्पीड 225 KMPH की है और कंपनी के मुताबिक यह 11.57 kmpl का माइलेज देती है।  कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वाईफाई हॉटस्पॉट और इंटरनेट कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए एयरबैग दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed