{"_id":"5f0ec4508ebc3e6392419e30","slug":"skoda-rapid-rider-plus-variant-launched-in-india-know-its-price-and-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में लॉन्च हुई Skoda की Rapid Rider Plus, 7.99 लाख रुपये से कीमत शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में लॉन्च हुई Skoda की Rapid Rider Plus, 7.99 लाख रुपये से कीमत शुरू
Wed, 15 Jul 2020 02:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Skoda Rapid Rider Plus variant
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने बुधवार को अपनी Rapid Rider Plus वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई सिडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये रखी है। बता दें कि 26 मई 2020 को कंपनी ने 2020 Skoda Rapid TSI को भारत में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच Rapid TSI को भारतीय बाजार में डीसेंट शुरुआत मिली। ऐसे में अब Skoda को उम्मीद है कि Raider Plus को भी ग्राहकों का बेहतर साथ मिलेगा। कंपना का दावा है कि यह कार 18.97 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
विज्ञापन
लुक की बात करें तो Raider Plus वेरिएंट में ब्लैक और सिल्वर डिजाइन का डॉमिनेंस दिया गया। इसके सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल पर ब्लैक फेकैड हाईलाइट दिया गया है। इस वेरिएंट में डेकोरेशन के लिए साइड फ्वॉइल्स, बी- पिलर्स पर ग्लॉसी ब्लैक डेकोर, ट्रंक लिप गार्निश और नया विंडो क्रोम ग्रानिश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें 6.5 इंच को इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्टलिंग तकनीक से लैस है। इसके अलावा यह नेविगेशन के साथ मिरर लिंक, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इस कार में क्लाइमेट्रॉनिक तकनीक दी गई है, जो कार के अंदर आने वाली धूल को फिल्टर करता है। इसके केबिन में दूसरे बड़े फीचर्स की बात करें तो इसमें एडजस्टेबल डुअल रियर एसी वेंट, फ्रंट और रियर सेंटर कंसोल में 12 वोल्ट पावर सॉकेट, ऊंचाई और लंबाई के लिए एडजस्टेबल मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फोल्डेबल आर्मरेस्ट, रिमोट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल के साथ सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Rapid Rider Plus वेरिएंट को ताकत देने के लिए इसमें 1-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 108 bhp की मैक्सिमम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन यूनिट से लैस है।