रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की हिमालयन EFI, जानें खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के बीएस-3 वाहनों की बिक्री 1 अप्रैल से पर रोक के बाद सभी वाहन निर्माता कंपनी अपनी दोपहिया वाहनों को बीएस-4 मानक के अनुरूप विकसित कर बाजार में उतार रही हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद वाहन निर्माता कंपनियों को थोडी़ मुश्किल का सामना जरूर करना पड़ा।
अब सभी दोपहिया शोरूम में बीएस-4 मानक की गाड़िया नजर आने लगी है। हालांकि कोर्ट ने वाहन कंपनियों को लगभग एक साल पहले ही बीएस-4 मानक लागू होने की जानकारी दे दी थी। जिसे वाहन निर्माता कंपनियों ने लागू नहीं किया। जिसके बाद कंपनियों को 30 और 31 मार्च को अपनी गाड़ियां छूट पर बेच बीएस-3 का स्टॉक क्लियर करना पड़ा।
रॉयल एनफील्ड ने अपने बाइक्स को बीएस-4 मानको के अनुरूप कर लिया है। इसकी क्रम में 2016 में लॉन्च रॉयल एनफील्ड हिमालयन एडवेंचर को इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन सेपअप के साथ लॉन्च किया है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने इस दोपहिया के इंजन में कोई और बदलाव नहीं किया है।
कीमत में नहीं किया कोई बदलाव
बाइक में वहीं पुराना 411 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल और एयर कूल इंजन मौजूद है, जो इसके पहले वेरिएंट में था। ये इंजन ट्रू-व्हीलर को 6,500 आरपीएम पर 24.5 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करती है। इसके साथ ही इंजन 4,250 आरपीएम पर बाइक को अधिकत्म 32एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
कंपनी ने इंजन में ईएफआई सेटअप लगने के बाद हिमालयन की कीमत में बढ़ोरतरी का कोई ऐलान नहीं किया है। गौरतलब है कि 535सीसी इंजन वाली कॉन्टिनेंटल जीटी, क्लासिक 500 सीरीज और थंडरबर्ड 500 पहले से ही फ्यूल इंजेक्शन सेटअप मौजूद है।