{"_id":"590af9174f1c1b810d442716","slug":"pm-modi-ride-polaris-ranger-6x6-in-action-at-uttarakhand-as-kedarnath-temple-reopens","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ की यात्रा में पीएम मोदी की तारनहार बनी यह गाड़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
केदारनाथ की यात्रा में पीएम मोदी की तारनहार बनी यह गाड़ी
Updated Fri, 05 May 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Polaris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बहुत सारे दुर्गम तीर्थ स्थलों की यात्राओं को सहज बनाने में बहुत बड़ी भूमिका ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रही है। हाल ही में पीएम मोदी जब केदारनाथ धाम के पट खोलने पहुंचे तो उन्होंने एक ऐसी गाड़ी की सवारी की जो अपने ऑफरोडिंग क्षमता के लिए जानी-जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलारिस रेंजर 6*6 में बैठकर मंदिर परिसर तक पहुंचे। इस गाड़ी को इसी तरह के पहाड़ी इलाकों के लिए जाना जाता है और जब यहां पर बाढ़ आई तो 2013 में इस गाड़ी ने लोगों को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः महिंद्रा ने तीन पहिया स्कॉर्पियो एक ऑटो चालक से खरीदी
विज्ञापन
पोलारिस ऐसे वाहनों का निर्माण भारत में कई सालों से कर रही है जिनका उपयोग फार्महाऊस, ऑफरोड या फिर हिल पर किया जाता है। इन गाड़ियों को सुरक्षा के लिहाज से सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं रहती। यह जानकारी हमें पोलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दी। यह गाड़ी भारत में चार वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें ओनली ट्रेल, ओनली स्पोर्ट, ओनी 4सीट और ओनली एक्सट्रीम शामिल हैं।
विज्ञापन