फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Peoples are showing their occupation,post and caste by number plates,

नियम ताक पर रखकर जाति और पेशे को कार की नंबर प्लेट पर लिखवाना बना नया फैशन

Sun, 14 Oct 2018 03:25 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Peoples are showing their occupation,post and caste by number plates,
Number plate

भारत में देखा जाए तो जातिवाद इस हद तक गहरा चुका है कि इसे खत्म कर पाना नामुमकिन है। दिन पर दिन लोगोंं पर इसका असर इस तरह से हो रहा है कि लोग अपनी जाति का नाम या संगठन लिखवा कर इसका प्रचार तक करने लगे है। अक्सर आपने देखा होगा कि वाहनों की नंबर प्लेट पर आपको वाहन के नंबर की जगह कोई स्लोगन, जाति का नाम, लिखा मिल जाएगा।

विज्ञापन


अधिकतर वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह या फिर नंबर के साथ ही पदनाम, जाति या संगठन का नाम मिलेगा। और अगर ऐसे वाहनों से कोई दुर्घटना हो जाती है तो यही नंबर प्लेट इनकी पहचान होने से रोक देती है। वहीं शहर की पुलिस कई चेकिंग पॉइंट पर इन वाहनों की सख्ती से कार्रवाई नहीं कर पाती है।
विज्ञापन


 

Peoples are showing their occupation,post and caste by number plates,
Number plate

जिसके चलते वाहन चालकों के हौंसले आसमान पर है। मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक नंबर प्लेट पर सिर्फ नंबर होना चाहिए। इसके अलावा अगर कुछ भी लिखा मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश है,लेकिन ना ही कारवाई हो रही है ना ही नंबर प्लेट हट रही है।


इस एक्ट के मुताबिक डिजाइनर नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों पर जुर्माने का प्रावधान भी है, लेकिन कानून सिर्फ कागज तक ही सामित हो चुके हैं। जब खुद कानून के रक्षक अपनी निजी कारों पर अपने पद का गुणगान करते हैं तो आम आदमी को रोकने से पहले खुद ही उनके मुंह बंद हो जाते हैं।  

 

Peoples are showing their occupation,post and caste by number plates,
Number plate

नियमानुसार " कार की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार लिखना भी अवैध माना जाता है, और यहां तो वाहनों व नम्बर प्लेट पर प्रधान, विधायक, सांसद या समाज व संगठन अध्यक्ष समेत सब लिखा जा रहा है। 
गौरतलब हो, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात ने कुछ समय पहले एक आदेश जारी कर पुलिस के निजी वाहनों पर पुलिस तक लिखने को अपराध बताया था।

अपनी मर्जी से जिस प्रकार लोग नंबर प्लेटों वाली गाड़ियों से यातायात के नियमों को तार तार कर रहे हैं। इससे पुलिस की मंशा पर भी सवाल खड़ा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed