{"_id":"590982d04f1c1ba87444170b","slug":"new-face-lifted-honda-jazz-seen-in-america-during-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 में आएगी नई जैज, दिखने में होगी ऐसी ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2018 में आएगी नई जैज, दिखने में होगी ऐसी
Updated Wed, 03 May 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
होंडा जैज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत ही जल्द होंडा अपनी लोकप्रिय हैचबैक जैज के रिफ्रेश वर्जन को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनवील करेगी। इस कार को कुछ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में फिट के नाम से जाना जाता है। दक्षिणी अमेरिका में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया और कुछ ऑटो उत्साहियों ने इसकी तस्वीरें भी क्लिक कीं। इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि कंपनी बहुत जल्द इसके फेसलिफ्ट को अनवील करेगी। नई जैज को 2018 के शुरू में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
इस तस्वीर से साफ पता चलता है कि अपडेटेड जैज में काफी बदलाव किए गए हैं। इसकी स्टाइल में बड़ा बदलाव हुआ है। लेकिन इसका सामने का हिस्सा काफी हद तक सिविक जैसा है जो कि होंडा के परिवार की एकता को दर्शाता है। इस गाड़ी पर फेसलिफ्टेड सिटी की छाया भी काफी हद तक नजर आ रही है। इसकी हेडलाइट, फ्रंट ग्रिल और बंपर में नया डिजाइन दिया गया है साथ ही इसकी मोटी क्रोम स्ट्रिप इसकी हेडलाइट को एक एकदूसरे से जोड़ती है। इसकी हेडलाइट में लगी एलईडी इसके सिटी के जैसे होने का पूरा आभास कराती है। इसके पीछे दिए गए बंपर की स्टाइलिंग भी बदली है और इसके टेललैंप भी एलइडी वाले बन गए हैं। यह कार अंदर से कैसी होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः रेनो ने लॉन्च की नई डस्टर पेट्रोल सीवीटी, जानें खूबियां
विज्ञापन
इस कार में डब्ल्यूआरवी की तरह होंडा का आईडीटेक व आईवीटेक डीजल व पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। हालांकि इसके इंजन की क्षमता क्या होगी इसकी तस्वीर साफ नहीं हुई है। पर भारतीय बाजार में जब यह आएगी तो इसके साथ कुछ ऐसे बदलाव जरूर किए जाएंगे जिससे यह हुंडई की आई20 व मारूति बलेनो से मुकाबला कर सके। अभी भारत में दो जैज की बिक्री हो रही है और इसे बाजार में लॉन्च हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। ऐसे में नई फेसलिफ्ट जैज को भारत में आने में अभी वक्त है।