मात्र दो माह में Hyundai Venue की बुकिंग पहुंची 50 हजार के पार, यह वेरियंट आ रहा पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदी से जूझ रहे ऑटो सेक्टर को केवल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ही ड्राइव कर रही हैं। इस साल लॉन्च हुईं एमजी हेक्टर, ह्यूंदै वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर को जबरदस्त बुकिंग मिल रही हैं। वहीं इन गाड़ियों में बुकिंग के मामले में सबसे टॉप पर है ह्यूंदै वेन्यू। कंपनी के मुताबिक वेन्यू की बुकिंग का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है।
21 मई को हुई थी लॉन्च
ह्यूंदै वेन्यू को 21 मई को लॉन्च किया गया था, जबकि इसकी बुकिंग 3 मई से शुरू हुई थी। वेन्यू पहले ही अपनी बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यहां तक कि पिछले 22 जून तक ही वेन्यू की 33 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी थीं। वहीं कंपनी की तरफ से जारी नए आंकड़ों के मुताबिक मात्र दो महीनों में बुकिंग का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है।
ब्रेजा भी छूटी पीछे!
खास बात यह है कि वेन्यू ने अपनी बिक्री के सारे आंकड़ों को तोड़ते हुए इस सेगमेंट में निकटतम प्रतिद्वंदी मारुति विटारा ब्रेजा के नजदीक आकर खड़ी हो गई है। जून, 2019 के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक ब्रेजा की बिक्री 8,871 यूनिट्स की रही थी, जबकि वेन्यू की बिक्री 8,763 यूनिट्स की रही थी। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी कि जुलाई के बिक्री के आंकड़ों में वेन्यू कहीं ब्रेजा से भी आगे न निकल जाए।
ज्यादा बुकिंग के पीछे यह है वजह
वहीं वेन्यू की सबसे ज्यादा बुकिंग होने के पीछे मुख्य वजह इसका देश की पहली कनेक्टेड सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होना है, जिसके चलते ग्राहक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वेन्यू में आने वाले ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर ने बाजार में नया जोश भर दिया है। जबकि दूसरी वजह इसकी कम कीमत है। कंपनी ने वेन्यू की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये रखी है और कम कीमत होने की वजह से यह टाटा नेक्सन से भी सस्ती पड़ रही है।
डीसीटी टर्बो पेट्रोल की है सबसे ज्यादा मांग
कंपनी के मुताबिक वेन्यू के डुअल क्लच ट्रांसमिशन यानी डीसीटी टर्बो पेट्रोल वाले वेरियंट की सबसे ज्यादा डिमांड है। कंपनी का कहना है कि 50 हजार बुकिंग्स में से 35 फीसदी बुकिंग डीसीटी वेरियंट की है। जबकि 55 फीसदी बुकिंग ब्लूलिंक वेरियंट की हैं। वेन्यू के 1.0 लीटर वाला 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 7 स्पीड ट्विन क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
टॉप लाइन पेट्रोल वेरियंट की कीमत 11.10 लाख रुपये
के1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड वेन्यू को पांच वेरियंट्स E, S, SX, SX+ और SX (O) वेरियंट में लॉन्च किया गया था। वेन्यू के टॉप लाइन पेट्रोल वेरियंट की कीमत 11.10 लाख रुपये है। वेन्यू के बेस डीजल वेरियंट की बात करें, तो इसकी कीमत 7.75 लाख रुपये है, जबकि टॉप डीजल वेरियंट की कीमत 10.84 लाख रुपये है। के1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड वेन्यू को पांच वेरियंट्स E, S, SX, SX+ और SX (O) वेरियंट में लॉन्च किया गया था। वेन्यू के टॉप लाइन पेट्रोल वेरियंट की कीमत 11.10 लाख रुपये है। वेन्यू के बेस डीजल वेरियंट की बात करें, तो इसकी कीमत 7.75 लाख रुपये है, जबकि टॉप डीजल वेरियंट की कीमत 10.84 लाख रुपये है।
वेन्यू में तीन इंजन वेरियंट
वेन्यू में तीन इंजन वेरियंट मिलते हैं। इसमें 1.0 लीटर का GDI टर्बो SX+ पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देते है और सात स्पीड वाला डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं वेन्यू के 1.4 लीटर SX (O) टॉप डीजल वेरियंट 89 बीएचपी की पावर और 20 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें छह स्पीड वाला मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं वेन्यू का 1.2 लीटर फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन में पांच स्पीड वाला मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
एसयूवी की बिक्री में मात्र 1.8 फीसदी की ही कमी
जहां पूरा ऑटोमोबाइल सेक्टर इस तिमाही में मंदी से गुजर रहा है, वहीं एसयूवी सेगमेंट इस ग्राफ को नीचे जाने से रोके हुए है। ऑटो सेक्टर में जहां जनवरी से लेकर जून तक 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं एसयूवी की बिक्री में मात्र 1.8 फीसदी की ही कमी आई है। इस देख कर लगता है कि लोगों में एसयूवी का क्रेज बरकरार है।