फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki and mahindra and mahindra could be stop the production of diesel engines in cars, suv

डीजल कारें बंद कर सकती हैं Maruti और Mahindra! इस प्लान पर कर रहीं काम

Fri, 15 Feb 2019 06:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 15 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki and mahindra and mahindra could be stop the production of diesel engines in cars, suv
पेट्रोल-डीजल

Maruti Suzuki और Mahindra and Mahindra जल्द ही कारों में डीजल इंजन से तौबा कर सकती हैं। दोनों ही कंपनियां डीजल कारों पर निर्भरता खत्म करने की योजना पर काम कर रही हैं। मारुति ने इस बारे में अपनी पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन से बातचीत भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन से सलाह-मशविरा शुरू

खबरों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने डीजल कारों के भविष्य को देखते हुए पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन से सलाह-मशविरा करना शुरू कर दिया है। वहीं कंपनी चाहती है कि डीजल की बजाय सीएनजी पर निर्भरता बढ़ाई जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो को छोड़ कर सभी कारों में पेट्रोल इंजन

maruti suzuki and mahindra and mahindra could be stop the production of diesel engines in cars, suv
Mahindra Marazzo M8 Variant

वहीं महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की ज्यादातर कारें डीजल इंजन पर बेस्ड हैं। महिन्द्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका के मुताबिक केवल बोलेरो को छोड़ कर सभी कारों में पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। गोयनका  कहना है कि वे इस पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या छोटे, एक-सिलेंडर डीजल इंजन पर चलने वाले हल्के वाणिज्यिक वाहनों जैसे उत्पादों को बनाना बंद कर दिया जाए।
 

विज्ञापन

बड़ी एसयूवी मॉडल्स में डीजल इंजन की मांग

लेकिन मारुति सुजुकी के विपरीत, भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा डीजल इंजन पेश करना जारी रखेगी, इसकी वजह ये कि कंपनी मानती है कि बड़ी एसयूवी मॉडल्स में डीजल इंजन की मांग अभी भी बरकरार है।
 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर कम

वाहन निर्माता कंपनियों का यह कदम अचानक ही नहीं आया है, जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर कम हो रहा है, उसके चलते ही कार कंपनियां इस रणनीति पर विचार कर रही हैं। इससे पहले 1 जनवरी 2018 को डीजल की तुलना में पेट्रोल 17.2% महंगा था, लेकिन 13 फरवरी 2019 को अंतर घटकर मात्र 7.1% रह गया।
 

डीलरों से सीएनजी डिस्पेंसिंग स्टेशंस का लाइसेंस लेने के लिए कहा

इसके अलावा सरकार के नए नियमों के मुताबिक 1 अप्रैल 2020 से देश में बीएस-6 इंजनों की बिक्री होनी है। साथ ही, कारपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी के तहत को अपने उत्सर्जन में कटौती करने की जरूरत होगी और ज्यादा माइलेज देना होगा। वहीं डीजल इंजन इन मापदंडों पर खरे नहीं उतरते हैं। इससे पहले मारुति ने योजना के तहत अपने डीलरों से सीएनजी डिस्पेंसिंग स्टेशंस का लाइसेंस लेने के लिए कहा था। कंपनी की योजना है कि 2022 तक 2 लाख पैसेंजर वाहन हर साल बेचे जाएं।  

 

फिएट ने खड़े किए हाथ

वहीं मारुति को पार्ट्स सप्लाई करने वाले एक सप्लायर का कहना है कि फिएट ने मारुति को पहले ही सूचित कर दिया है कि 31 मार्च 2020 के बाद बीएस-6 नियम लागू होने के बाद वह 1.3 लीटर वाले डीजल इंजन की सप्लाई नहीं कर पाएगी। यह इंजन मारुति के कई मॉडल्स स्विफ्ट, अर्टिगा, बलेनो, एस-क्रॉस और सियाज में दिया जाता है। वहीं मारुति अब अपना 1.5 लीटर का डीजल इंजन ला रही है, जो बीए-6 मानकों के मुताबिक होगा।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed