आनंद महिन्द्रा ने खुद को गिफ्ट की अपनी कंपनी की ये एसयूवी, नामकरण करने वाले को गिफ्ट मिलेंगी कारें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने कभी किसी कंपनी के चेयरमैन को अपनी ही कंपनी की कार खरीदते सुना है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि जिसकी खुद की कार कंपनी हो, उसे अपनी ही कंपनी की गाड़ी खरीदने की जरुरत क्या है। लेकिन महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा के साथ ऐसा नहीं है। हमेशा सोशल मीडिया नेटवर्क ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहने वाले आनंद महिन्द्रा ने खुद को महिन्द्रा की नई प्रीमियम लग्जरी एसयूवी गिफ्ट की है। महिन्द्रा इससे पहले TUV300 खुद को गिफ्ट कर चुके हैं।
Mahindra Alturas G4 की बुधवार को ही मिली डिलिवरी
ट्विटर पर Alturas G4 की डिलीवरी की फोटो शेयर करते हुए महिन्द्रा लिखते हैं कि उन्हें Mahindra Alturas G4 की डिलिवरी बुधवार को ही मिली। वहीं फोटो शेयर करते वक्त महिन्द्रा अपने फॉलोअर्स से नई गाड़ी का नामकरण करने की सलाह भी मांगी।
Finally took delivery of my Alturas G4. I named my TUV 3OO plus the ‘Grey Ghost.’ Need a name for this new beautiful beast. All ideas welcome. The person who suggests the chosen name will get 2 Mahindra die cast scale models (Not the Alturas scale model—that’s not ready yet!) pic.twitter.com/KbvAxOAwvk
— anand mahindra (@anandmahindra) January 16, 2019
महिन्द्रा यह भी लिखते हैं कि उनके पास पहले से ही 7 सीटर स्टील-ग्रे मैटेलिक पैंट वाली कस्टमाइज्ड TUV 300 Plus भी है, जो उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में खुद को गिफ्ट की थी।
ईनाम में मिलेंगी दो डाइकास्ट स्केल मॉडल्स
महिन्द्रा ने अपने फॉलोअर्स से यह भी कहा कि जो उन्हें बढ़िया नाम देगा, उसे वे महिन्द्रा की दो डाइकास्ट स्केल मॉडल्स बतौर ईनाम देंगे। उन्होंने अल्टूरस स्केल मॉडल देने से इंकार किया है, क्योंकि वह अभी तैयार हो रहा है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वे किन कारों का डाइकास्ट मॉडल गिफ्ट में देंगे। उन्होंने अपनी TUV 300 Plus का नाम ‘ग्रे घोस्ट’ रखा है। इसे पहले उनके पास गहरे रंग की TUV300 थी, जिसका नाम उन्होंने ‘ग्रीन मॉन्सटर’ रखा था।
सिकंदर के घोड़े का नाम रखने की दी सलाह
वहीं महिन्द्रा के इस ट्विट को यूजर्स से भी जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। ट्विट को हाथोंहाथ लेते हुए उनके इस ट्विट को 1800 से ज्यादा लाइक और 150 से ज्यादा रिट्विट किया गया। वहीं नामकरण को लेकर 2500 से ज्यादा सुझाव आए। लोगों ने उन्हें नई Mahindra Alturas G4 का नाम डार्क नाइट, इंडिया + महिन्द्रा = इंदिरा, ब्लैक माउंटेन, काला घोड़ा, महिन्द्रा बुकेफैलस (सिकंदर के घोड़े का नाम) और महिन्द्रा एवरेस्ट जैसे नाम रखने का सुझाव दिया।
यूजर ने दी 'कालभस्म' रखने की सलाह
वहीं महिन्द्रा ने जिस नाम पर गौर किया वह था, कालभस्म, जिसका अर्थ होता है काली राख। विदारभवीर ट्विटर पर लिखते हैं कि महिन्द्रा अपनी नई गाड़ी का नाम संस्कृत में रखेंगे। जिस पर महिन्द्रा ने कहा कि वे इस बार भारतीय भाषा में नाम रखना पसंद करेंगे, लेकिन उन्हें अभी कुछ और नामों के सुझावों का इंतजार है।
Mahindra Alturas G4 की एक्स-शोरूम कीमत 26.95 लाख रुपए
Mahindra Alturas G4 महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की सबसे प्रीमियम कारों में से एक है, जो सांगयोंग रेक्सटन जी4 SsangYong Rexton G4 पर बेस्ड है। महिन्द्रा ने इसे पिछले साल के आखिर में ही लॉन्च किया था, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 26.95 लाख रुपए है, वहीं इसे टॉप 4X4 वैरियंट की कीमत 29.95 लाख रुपए है। अल्टूरस जी4 की टक्कर Toyota Fortuner और Ford Endeavour से है।
Mahindra Alturas G4 में 2.2 लीटर का डीजल इंजन
Mahindra Alturas G4 को पुणे के पास चाकन स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है। अल्टूरस की लंबाई 2850एमएम, चौड़ाई 1960एमएम और ऊंचाई 1845एमएम है। इसमें 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप्स और एलईडी टैल लैंप्स दिए गए हैं। इसमें 2.2 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो 178 बीएचपी की पॉवर और 420 एमएम का टॉर्क दिया गया है।