फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   lockdown driving regulations update level 4 lockdown driving rules lockdown 4.0 rules in india lockdown 4.0 guidelines mha lockdown 4.0 date guidelines lockdown extension in india

लॉकडाउन 4.0: अगर आपके पास है कार या बाइक तो ये हैं ड्राइविंग के नियम और शर्तें, यात्री वाहनों के लिए दिशानिर्देश जारी

Mon, 18 May 2020 02:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 May 2020 02:56 PM IST
सार

  • लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। 
  • वाहनों के इस्तेमाल के लिए नए नियमों का एलान। 
  • वाहन चलाने के कई प्रतिबंधों पर मिली छूट। 
  • ऑटो रिक्शा, टैक्सी और बसों को मिली छूट। 

विज्ञापन
lockdown driving regulations update level 4 lockdown driving rules lockdown 4.0 rules in india lockdown 4.0 guidelines mha lockdown 4.0 date guidelines lockdown extension in india
लॉकडाउन में सड़कों पर निकले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18 मई से देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। अब केंद्र सरकार ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक परिवहन वाहनों के इस्तेमाल पर लागू कई प्रतिबंधों को हटाने का एलान किया है। 
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं जो अब निजी यात्री वाहनों के साथ-साथ बसों को एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाने की अनुमति देते हैं। खास बात यह है कि यह महत्वपूर्ण छूट तीनों जोन- रेड, ऑरेंज और ग्रीन में मान्य होंगे। हालांकि ये नियम देश में कहीं भी कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में रहने वालों पर लागू नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों जोन में ऑटो रिक्शा, टैक्सी और बसों को चलाने की अनुमति दी गई है। अब तक सिर्फ टैक्सी को ही ग्रीन और ऑरेंज जोन में चलने की अनुमति थी। हालांकि यह मुद्दे पर प्रतिबंध जारी है कि एक समय में कितने यात्री एक वाहन में यात्रा कर सकते हैं। सभी जोन में ऑटो और टैक्सी में सिर्फ 1 यात्री को ही यात्रा की अनुमति है, जबकि निजी वाहन में चालक के अलावा 2 यात्री जा सकते हैं। रेड जोन में दोपहिया वाहनों पर चालक के पीछे दूसरी सवारी को बैठने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0 की तरह ही इन सभी गतिविधियों के लिए प्रतिदिन केवल सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही अनुमति है। शाम 7 बजे के बाद केवल आवश्यक सेवाओं और वैध कर्फ्यू पास धारक लोगों को ही कहीं आने जाने की अनुमति है। 65 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम आयु वाले और गर्भवती महिलाएं अभी भी सभी क्षेत्रों में हर समय बाहर नहीं निकल सकते हैं।

इन नियमों का यह भी मतलब है कि आपके पड़ोस के गैराज के साथ-साथ गाड़ियों के सर्विस सेंटर भी खुल सकते हैं, बशर्ते वे स्वच्छता और सामाजिक दूरी के सभी दिशानिर्देशों का पालन करें। हालांकि केंद्र ने यह भी कहा है कि राज्य उनके क्षेत्रों में मौजूदा स्थितियों के अनुसार इन नियमों को बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed