फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jeep is all set to unveil its new SUV Compass in india

जीप की नई एसयूवी "कंपास" 12 अप्रैल को होगी लॉन्च

Thu, 23 Mar 2017 06:17 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 23 Mar 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Jeep is all set to unveil its new SUV Compass in india

अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जीप भारत में अपनी नई एसयूवी कंपास को 12 अप्रैल 2017 को लॉन्च कर रही है। जीप की यह एसयूवी मेड इन इंडिया है। कंपनी ने भारतीयों को ध्यान में रखते हुए कार को पेट्रोल तथा डीजल दोनों वेरियंटों में उतारने का फैसला किया है। उम्मीद है कि इस कार के लॉन्च होने का 4x4 सेगमेंट में काफी उठापटक देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन


हालांकि जीप ने अपनी इस नई एसयूवी के इंजन की कोई भी जानकारी किसी से साझा नहीं की है। लेकिन कई ऑटोपोर्टल पर लीक हुई खबरों को पढ़कर ऐसा लगता है कि कंपास के डीजल वेरिएंट में 2.0 लीटर का चार सिलेंडर वाला मल्टीजेट इंजन दे सकती है। यह इंजन 170 हार्सपावर की शक्ति पर 350 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इस वेरिएंट में कंपनी ने 9 स्पीड यूनिट वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है। वहीं पेट्रोल वेरियंट में जीप ने 1.4 लीटर का मल्टीएयर इंजन दिया है जो 140 हार्सपावर की शक्ति प्रदान करता है।
विज्ञापन


सटीक वेरिएबल टाइमिंग के लिए इस इंजन में एक ऐसे टर्चोचार्जर का प्रयोग किया है जिसमें इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक सोलनाइड(परिनालिका) का प्रयोग कैमशाफ्ट और वॉल्व के बीच में किया गया है। इससे दो फायदा हुआ है एक तो इंजन ज्यादा शक्तिशाली बन गया है व दूसरा यह ज्यादा किफायती बन पड़ा है। जीप पूरी तरह से ऑफरोडिंग के लिए बनी है, इस 4x4 सेगमेंट की कार को आप रेत, कीचड़, पथरीले किसी भी प्रकार के रास्ते पर चला सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कार के एक्टिरीयर की बात करें तो भारत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इंटरनेशनल मॉडल में कुछ बदलाव जरूर किये होंगे। इंटिरियर की बता करें तो कंपनी भारतीय ग्राहको को लुभाने के लिए कार में छोटे मोटे बदलाव किये हैं। कार के टॉप मॉडल में इंटिरियर में प्योर लेदर का प्रयोग किया गया है। साथ ही कार में पैनोरमिक सनरूफ और अन्य मॉडलों से भिन्न लॉकिंग सिस्टम दिया गया जा सकता है।


भारतीय कार बाजार में कंपास की सीधी टक्कर ह्यूंडई टकसन और हौंडा सीआर-वी से होगा। लेकिन कार का 4x4 विकल्प इसे इस सेगमेंट की और कारों से अलग करता है। कार की संभावित कीमत 17 से 21 लाख रुपये के बीच में हो सकती है। इस कीमत के जरिए कंपनी ऑटो उत्साहियों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed