फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior

2021 Jeep Compass फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और शानदार नए फीचर्स, इनसे है मुकाबला

Wed, 27 Jan 2021 06:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी नई 2021 Jeep Compass (2021 जीप कंपास) एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नई दिल्ली / मुंबई में 16.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च करने का एलान किया है। ऑल-न्यू जीप कंपास एसयूवी 2 फरवरी 2021 से टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध होगी जबकि इस एसयूवी की डिलीवरी भी उसी दिन से शुरू होगी। 
विज्ञापन

jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep
वेरिएंट्स
नई कंपास 11 वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जबकि 80वीं एनिवर्सरी लिमिटेड एडिशन मॉडल के लिए भी तीन वेरिएंट होंगे, जो कि ब्रांड के ऑटोमोबाइल सेक्टर में आठ-दशक पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पेश किया गया है। इसके अलावा, नई जीप कंपास 80वीं एनिवर्सरी लिमिटेड एडिशन के तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। पुराने मॉडल की तुलना में नई एसयूवी में तीन नए कलर ऑप्शन भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior
Jeep Compass Facelift 2021 - फोटो : Jeep Compass
इंजन 
2021 Jeep Compass एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल के साथ पेश किया गया है। पेट्रोल इंजन 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट है, जो 163 hp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन 2.0 लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल यूनिट है, जो 173 hp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमेटिक और डीजल इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी के हायर स्पेसिफिक वर्जन्स में फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। ऑटो, स्नो, मड और सैंड टेरेन सेटिंग्स में से चुनाव किया जा सकता है। 
विज्ञापन

jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep
लुक और डिजाइन
नई 2021 कंपास के लुक में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। एसयूवी में जीप की सिग्नेचर 7 स्लॉट ग्रिल में फ्रंट कैमरा फिट है। एसयूवी में अपडेटेड एलईडी प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, फ्रंट बंपर, स्किड प्लेट और फॉग लैंप को नई लुक के साथ पेश किया है। नई जीप कंपास में नए लुक के साथ डायमंड कट फिनिश में 5 स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। एसयूवी का रियर लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही है लेकिन एसयूवी में पावर्ड टेलगेट दिया गया है। 

jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep
फीचर्स
नई 2021 जीप कंपास में ऑल-न्यू इंटीरियर और केबिन मिलता है। 2021 कंपास के नए टॉप ट्रिम S वेरिएंट्स में ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ प्रीमियम लुक दिया गया है। एसयूवी का डैशबोर्ड नया है। इसमे UConnect 5 के साथ 10 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। नई स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ड्युअल पेन पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक 8 वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, 9 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर उपलब्ध होंगे। 

jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior
2021 Jeep Compass SUV 360 Degree Camera System - फोटो : Jeep
सेफ्टी फीचर्स
नई 2021 जीप कंपास में सुरक्षा के लिहाज से 50 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इनमें मैक्सिमम 6 एयरबैग्स, पैनिक ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक रोल ओवर मिटीगेशन, रेडी अलर्ट ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड, हिल डेसेंट कंट्रोल, ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

jeep compass facelift 2021 india launch 2021 jeep compass facelift price in india 2021 jeep compass 80th anniversary edition interior
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep
कीमत और मुकाबला
नई 2021 Jeep Compass की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 28.29 लाख रुपये तक जाती है। जीप का कहना है कि कंपास का नया S वेरिएंट मॉडल वैश्विक रूप से टॉप ऑफ द लाइन वेरिएंट है। पुराने कंपास की तुलना में नई कंपास की कीमत में 1.6 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई 2021 Compass का मुकाबला Hyundai Tucson, Skoda Karoq, Volkswagen T-Roc, 2020 Tata Harrier और 2021 MG Hector फेसलिफ्ट से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed