अगर आपने भी Jawa 42 और Jawa Classic की बुकिंग कराई है, तो जरूर पढ़ें यह खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले वक्त में लीजेंड ब्रांड जावा क्लासिक और जावा 42 के वेटिंग पीरियड में कमी दर्ज की जा सकती है। कंपनी के सीईओ आशीष जोशी के मुताबिक कंपनी ने दोनों बाइक्स का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि वहीं जावा 42 और जावा क्लासिक का वेटिंग पीरियड 7 महीने से ऊपर पहुंच गया है।
सितंबर 2019 से पहले डिलीवरी
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का कहना है कि जिन लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से पहले बाइक्स की बुकिंग कराई है, उन्हें सितंबर 2019 से पहले डिलीवरी मिल जाएगी। कंपनी ने अपने पार्ट्स सप्लायर्स से दोनों बाइक्स के पार्ट्स की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कहा है। बाइक में 2500 से ज्यादा कंपोनेंट्स लगा हुए हैं और 700 से ज्यादा सप्लायर्स इससे जुड़े हुए हैं।
30 मार्च से शुरू हुई थी डिलीवरी
जावा ने अपनी ग्राहकों को बाइक की डिलीवरी 30 मार्च से देनी शुरू की थी। जावा की ऑफिशिअल एंट्री 15 नवंबर, 2018 को हुई थी और दो नई बाइकें जावा 42 और जावा क्लासिक लांच की थीं। दोनों मॉडल्स की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिसंबर को खत्म हुई थीं।
कीमत 1.55 लाख रुपये से शुरू
जावा 42 जावा ब्रांड की एंट्री लेवल बाइक है, जिसकी कीमत 1.55 लाख रुपये है, वहीं कंपनी की रेट्रो स्टाइल वर्जन जावा क्लासिक की कीमत 1.64 लाख रुपये है। दोनों बाइक्स में महिन्द्रा मोजो का 292 सीसी रिवर्क सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन लगा हुआ है। यह इंजन 27 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देता है।
सिंतबर तक पूरी तरह से सोल्ड आउट
अभी फिलहाल कंपनी ऑनलाइन बुकिंग का बैकलॉग ही क्लीयर कर रही है। इससे पहले खबरें आई थीं कि दोनों बाइक्स जावा 42 और जावा क्लासिक सिंतबर तक पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुकी हैं। वहीं कंपनी ने अब पेराक मॉडल की लांचिंग भी पीछे खिसका दी है।
पुणे में वेटिंग पीरियड 9 महीने तक
इससे पहले खबरें आई थीं कि डिलीवरी में लगातार हो रही देरी से ग्राहक भी नाराज हैं। डिलीवरी से नाखुश फैंस ने लबी वेटिंग लिस्ट के चलते बुकिंग भी कैंसिल कर दी है। जावा के ट्विटर हैंडल पर लोग लगातार डिलीवरी को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। वहीं एक समय में पुणे में वेटिंग पीरियड 9 महीने तक पहुंच गया था।