फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai reveals the name of upcoming compact suv car, the name will ve styx

हुंडई ने ब्रेजा कार को टक्कर देने के लिए कर लिया है स्टाइक्स (styx) को तैयार

Sun, 30 Sep 2018 01:08 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Updated Sun, 30 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
hyundai reveals the name of upcoming compact suv car, the name will ve styx
hyundai Qxi

हुंडई को अपनी आने वाली कार कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग करते देखा गया है। देखने में यह कार हुंडई की ही कार क्रेटा की आपको याद दिलाएगी। हो सकता है आप इससे बेबी क्रेटा भी कह दें। हुंडई की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को स्टाइक्स नाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में, कंपनी इसे क्यूएक्सआई(QXI)  नाम के कोड से सम्बोधित करती है। इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन दोनो ही वर्जन में बेचा जाएगा। हालांकि स्टाइक्स की तकनीकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कयासे लगाए जा रहें हैं कि यह कार कॉम्पैक्ट एसयूवी टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन वाली भारत में हुंडई की पहली कार होगी।
विज्ञापन


इंजन
बाहर आयी जानकारी के मुताबिक कार में 1 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 110बीएचपी की पावर और 170एनएम का पीक टॉर्क जनेरेट करने में सक्षम होगा। नए कॉम्पैक्ट एसयूवी में एएमटी का विकल्प भी कंपनी द्वारा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार के डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 1.4 लीटर का टर्बो चार्जड डीजल इंजन दिया जाएगा, जो कि हुंडई आई20 से लिया गया है। यह डीजल इंजन 89बीएचपी की पावर और 220एनएम का टॉर्क जनेरेट करेगा साथ ही इसके 6 स्पीड मैनुयअल गियरबॉक्स से लैस होने की भी संभावना है।

कीमत
कार की कीमत की बात करें तो कंपनी इस कार की कीमत 7 से 8 लाख रुपये तक रख सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed