{"_id":"5bea577abdec2269b059d5b8","slug":"hyundai-india-launched-2-new-variant-of-popular-verna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Verna 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च, 1.6-लीटर इंजन में भी उतारे दो वेरियंट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Verna 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च, 1.6-लीटर इंजन में भी उतारे दो वेरियंट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Verna Anniversary Edition
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई ने अपनी सबसे पसंदीदा कार वरना को 1.4-लीटर डीजल इंजन के साथ लांच का दिया है। कार के 1.4-लीटर डीजल इंजन में अब दो नए E और EX वेरियंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने वरना के 1.6-लीटर इंजन में भी दो वेरियंट पेश किए हैं। जिन्हे आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है।
विज्ञापन
1.6-लीटर पेट्रोल इंजन को SX+ वेरियंट में लांच किया गया है। जिसे वरना के EX और SX(O) ऑटोमैटिक वेरियंट के बीच में जगह दी गई है। नए वेरियंट में कंपनी ने पुश बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जिंग,7-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम,एलईडी टेल लैंप्स, पावर फोल्डिंग विंग मिरर्स,जैसे कई फीचर्स उपलब्ध हैं ।
विज्ञापन
कंपनी ने 1.6-लीटर डीजल इंजन में नया SX(O) वेरियंट उतारा है। जिसमें 6 एयरबैग्स मिलने की संभावना है। कीमत की बात करें तो, कंपनी ने 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन को SX+ वेरियंट को 11.52 लाख रुपये और 1.6-लीटर डीजल SX(O) को 13.99 लाख रुपये की रेंज में उतारा है।
विज्ञापन
वहीं इसके 1.4-लीटर डीजल इंजन E 9.29 लाख और EX वेरियंट की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है।