फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Alcazar set to launch next week SUV Brochure Leaked Ahead Of India Launch

Hyundai Alcazar अगले सप्ताह होगी लॉन्च, मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स

Sat, 12 Jun 2021 04:35 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 12 Jun 2021 04:35 PM IST
सार

ह्यूंदै अल्काजार में सबसे लंबा व्हीलबेस मिलेगा। इसमें दिए गए 2760एमएम के व्हीलबेस का फायदा केबिन में भी देखने को मिलेगा। ह्यूंदै अल्काजार उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी जो कि शानदार लेगरूम और नी रूम वाली गाड़ियों की तलाश में रहते हैं। बता दें कि सफारी का व्हीलबेस 2741एमएम और हैक्टर प्लस का 2750एमएम है। इन तीनों में 18 इंच के टायर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Hyundai Alcazar set to launch next week SUV Brochure Leaked Ahead Of India Launch
Hyundai Alcazar - फोटो : www.hyundai.com

विस्तार

यदि आप भी ह्यूंदै की किसी कार का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। ह्यूंदै की क्रेटा यानी अल्काजार अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने जा रही है। ह्यूंदै अल्काजार का सीधा मुकाबला सफारी और हैक्टर प्लस से होगा। लॉन्चिंग से पहले ही ह्यूंदै अल्काजार की बुकिंग शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस सेगेमंट में ह्यूंदै अल्काजार में सबसे लंबा व्हीलबेस मिलेगा। इसमें दिए गए 2760एमएम के व्हीलबेस का फायदा केबिन में भी देखने को मिलेगा। ह्यूंदै अल्काजार उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी जो कि शानदार लेगरूम और नी रूम वाली गाड़ियों की तलाश में रहते हैं। बता दें कि सफारी का व्हीलबेस 2741एमएम और हैक्टर प्लस का 2750एमएम है। इन तीनों में 18 इंच के टायर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पेट्रोल के साथ डीजल का भी मिलेगा विकल्प
सबसे अच्छी बात यह है कि ह्यूंदै अल्काजार के साथ आपको पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्प मिलेंगे, जबकि टाटा सफारी में केवल डीजल इंजन है, हालांकि हैक्टर प्लस पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है। ह्यूंदै अल्काजार में कुछ ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो किसी अन्य गाड़ियों में नहीं हैं। ह्यूंदै अल्काजार में 26.03 सेंटीमीटर की मल्टी-डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर, 8 स्पीकर्स वाला बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, फ्रंट रो सीट बैक टेबल (कप होल्डर होगा और डिवाइस होल्डर के साथ) , फ्रंट रो स्लाइडिंग सनवाइजर और रिअर विंडो सनशेड जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन


छह वेरियंट में लॉन्च होगी नई एसयूवी
ह्यूंदै अल्काजार छह वेरियंट में आएगी जिनमें प्रेस्टिज, प्रेस्टिज (O) AT, प्लेटिनम, प्लेटिनम (O) AT, सिग्नेचर MT और सिग्नेचर (O) AT शामिल हैं। इसके अलावा यह एसयूवी आठ रंगों में बाजार में आएगी जिनमें सिंगल टोन छह, टैगा ब्राउन, टाइफून सिल्वर, पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, फैंटम ब्लैक और स्टारी नाइट और दो डुअल टोन के लिए पोलर व्हाइट + फैंटम ब्लैक और टाइटन ग्रे + फैंटम ब्लैक के विकल्प मिलेंगे। यह एसयूवी 6 और 7 सीट के मॉडल में मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed