{"_id":"5e397dbfdf1ff97a1b76a81d","slug":"how-to-save-your-car-from-theft-vehicle-theft-insurance-india-hyundai-creta-vitara-brezza","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन गाड़ियों पर सबसे ज्यादा वाहन चोरों की नजर,इंश्योरेंस कंपनियों की उड़ी नींद","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इन गाड़ियों पर सबसे ज्यादा वाहन चोरों की नजर,इंश्योरेंस कंपनियों की उड़ी नींद
Tue, 04 Feb 2020 07:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
auto car theft
पिछले साल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आई सुस्ती के बीच एक अच्छी खबर यह आई थी कि केवल SUV (स्पोर्ट्स् यूटिलिटी व्हीकल्स) (एसयूवी) सेगमेंट में गाड़ियों में बिक्री में स्थिरता बनी रही। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां इंश्योरेंस कंपनियों के लिए बड़ा सिरदर्द बन रही हैं। इसका कारण यह कि पिछले काफी समय से एसयूवी गाड़ियों की चोरी में इजाफा हुआ है। ऐसे में इन महंगी गाड़ियों को खरीदने से पहले खरीदारों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
चोरों ने निशाने पर हैं ये गाड़ियां
चोरों की निगाह जिन SUV पर सबसे ज्यादा रहती है उस लिस्ट में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) सबसे ऊपर है। इसके बाद चोरों की पसंद में नंबर आता है Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो), Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर) जैसी एसयूवी का। इंश्योरेंस कंपनियों का कहना है कि इस वित्त वर्ष में ऐसी गाड़ियों की चोरी के मामले 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं और उन्हें इसके लिए ज्यादा क्लेम चुकाने पड़ रहे हैं। कंपनियों के अनुसार पिछले सालों की तुलना में साल 2019 में 10 हजार ज्यादा एसयूवी गाड़ियों की चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन