फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   government will ban petrol and cng based two wheelers and three wheelers in india

पेट्रोल, CNG से चलने वाले दो पहिया-तिपहिया वाहनों पर रोक लगाएगी सरकार

Fri, 05 Jul 2019 04:53 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
government will ban petrol and cng based two wheelers and three wheelers in india
traffic jam

सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर अगले छह सालों में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देगी। सरकार का थिंक टैंक नीति आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि 2023 से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन

 

इंटरनल कम्बस्चन इंजन वाहनों पर बैन

लोकसभा में एक सवाल का जवाब दे हुए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक्शन प्लान के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 14 मई 2019 को नीति आयोग की तरफ से आयोजित नेशनल मिशन फॉर ट्रांसफोरमेटिव मोबिलिटी एंड बैटरी स्टोरेज कार्यक्रम में इंटरनल कम्बस्चन इंजन पर आधारित दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर 2025 तक प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो कंपनियों ने किया था विरोध

जिसके बाद अप्रैल 2023 से सिर्फ इलेक्ट्रिक तिपहिया ही बिकेंगे। इसी तरह एक अप्रैल 2025 से सिर्फ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ही बिकेंगे। इसके मुताबिक पेट्रोल-डीजल या सीएनजी से चलने वाले दुपहिया वाहनों की बिक्री सिर्फ 31 मार्च 2023 तक ही हो पाएगी। उसके बाद सभी तरह के तिपहिया वाहन इलेक्ट्रिक से चलने वाले हो जाएंगे। इसी तरह पेट्रोल या किसी अन्य जीवाश्म ईंधन से चलने वाले 150 सीसी क्षमता तक के दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 31 मार्च 2025 तक ही हो पाएगी। वहीं ऑटो कंपनियों ने इन मुद्दे पर नीति आयोग की बैठक का विरोध भी किया था।         
 

विज्ञापन

फेम स्कीम के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी

नितिन गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने फेम इंडिया स्कीम के फेज-2 चरण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी भी जारी कर चुका है। इस स्कीम की शुरुआत 01 अप्रैल, 2019 से हो चुकी है और फेम (फास्टर अडाप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाईब्रिड व्हीकल्स) स्कीम के तहत तीन साल तक सब्सिडी दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed