सड़क दुर्घटना के दौरान गाड़ियों के दरवाजे नहीं होंगे जाम, हादसों को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार निजी और कॉमर्शियल वाहनों में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम में मैनुअल सिस्टम को शामिल करने के साथ ओवर स्पीड अलार्म सिस्टम, ड्राइवर असिस्ट के लिए एयरबैग और सीट बेल्ट अलार्म सिस्टम का प्रावधान करने जा रही है।
सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से निजी और कॉमर्शियल वाहनों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अलग से डिवाइस लगाने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। सरकार ने लोगों से इस मामले में सुझाव और आपत्ति मांगी है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब गाड़ी में हादसे के दौरान दरवाजों के जाम होने की समस्या को सुलझाया जाएगा। दरअसल सड़क दुर्घटना या आग लगने के दौरान वाहनों का इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब हो जाता है, जिसके चलते वाहन के दरवाजे लॉक हो जाते हैं। इससे वाहन के अंदर लोगों के जलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए वाहनों में मैनुअल दरवाजों को खोलने का सरकार की तरफ से ड्राफ्ट में प्रावधान किया गया है।
कैब कंपनियों के मनमाने किराये पर मोदी सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश 2020 के मुताबिक, अब हर सवारी से लिए गए किराये का कम से कम 80 फीसदी हिस्सा वाहन के चालक को मिलेगा।