फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   simple energy install 300 plus fast charging points in india Electric vehicle startup Simple Energy announce launch of its EV charger Simple Loop simple one electric scooter launch date in india

Simple Energy : कंपनी देशभर में लगाएगी 300 से ज्यादा फास्ट चार्जर, कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर हो जाएगा चार्ज

Tue, 10 Aug 2021 10:45 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Aug 2021 10:45 AM IST
सार

बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने सोमवार को अपने EV चार्जर को लॉन्च करने का एलान किया। इसका नाम Simple Loop (सिंपल लूप) रखा गया है।

विज्ञापन
simple energy install 300 plus fast charging points in india Electric vehicle startup Simple Energy announce launch of its EV charger Simple Loop simple one electric scooter launch date in india
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

विस्तार

Simple Energy Install 300 Plus Fast Charging Points in India:  बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन 15 अगस्त को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने सोमवार को अपने EV चार्जर को लॉन्च करने का एलान किया। इसका नाम Simple Loop (सिंपल लूप) रखा गया है। चार्जर को होम चार्जिंग यूनिट के साथ-साथ पब्लिक चार्जिंग के लिए भी दिया जाएगा। सिंपल एनर्जी आने वाले महीनों में देश भर में 300 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर लगाएगी। इस EV स्टार्टअप का इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सार्वजनिक चार्जर लगाने का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को रखना और अपनाने को सुविधाजनक बनाना है। कंपनी ने कहा कि इन चार्जर्स का इस्तेमाल हर तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर द्वारा किया जा सकता है और यह सार्वजनिक जगहों जैसे प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां, आदि में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि सिंपल लूप चार्जर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 सेकेंड में इतना चार्ज कर सकता है कि वह 2.5 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लगाने का काम 15 अगस्त को कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) के लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

30 लीटर की बूट क्षमता

simple energy install 300 plus fast charging points in india Electric vehicle startup Simple Energy announce launch of its EV charger Simple Loop simple one electric scooter launch date in india
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple One
अपने प्रमुख ई-स्कूटर के लॉन्च से पहले, कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि यह 30 लीटर की बूट क्षमता के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि प्रीमियम ई-स्कूटर सेगमेंट में यह सबसे बड़ा होगा। पहले चरण में, सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित देश भर के 13 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा। सिंपल एनर्जी ने कहा है कि उसने इन राज्यों के शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स (अनुभव केंद्रों) के लिए जगहों को चुन लिया है, ताकि जल्द ही इसका विस्तार किया जा सके। कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में पूरे देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की है।
 

15 अगस्त को लॉन्च होगा सिंपल वन

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने भी घोषणा की है कि वह अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। भारत में इस समय कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देंगे। लेकिन इनमें से सिंपल वन एक हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जहां फुल चार्ज में 150 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकता है, वहीं सिंपल वन इलेक्ट्रीक स्कूटर के बारे में कहा जा रहा है कि यह फुल चार्जिंग के बाद 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ऐसे में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंपल वन से जबरदस्त टक्कर मिल सकती है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450एक्स, बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब से होगा।
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

कारखाने का पहला चरण 2 लाख वर्ग फुट में फैला है और इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट तक होगी। कंपनी शुरुआत में कम से कम 1,000 नौकरियां भी उपलब्ध कराएगी। जिससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। कीमत की बात करें तो, सिंपल एनर्जी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी प्रतिद्वंद्वी कीमत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस स्कूटर को 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed