एक्टर Rajkummar Rao ने खरीदी 15 लाख की नई Harley-Davidson, इसकी माइलेज हैरान कर देगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bollywood एक्टर राजकुमार राव (Actor RajKumar Rao) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर हम उन्हें फिल्मों में बाइक की राइड करते हुए देखते हैं लेकिन इस बार राजकुमार राव ने अपने लिए एक बेहद शानदार बाइक खरीदी है। हार्ले डेविडसन फैट बॉब (Harley Davidson Fat Bob) अब राजकुमार राव के गैराज की शोभा बन गई है। इस पर हार्ले डेविडसन ने ट्वीट करते हुए ऐक्टर राजकुमार राव का स्वागत किया और लिखा कि उम्मीद है कि वे इस बाइक की सवारी को एंज्वॉय करेंगे। मुम्बई में आप राजकुमार को इस बाइक की सवारी करते देख पाएंगे। आइये जानते हैं आखिर क्या खास है हार्ले डेविडसन फैट बॉब में जिसनें राजकुमार राव का दिल जीता...
We welcome @RajkummarRao to the Harley-Davidson family, and we’re sure that he’s going to enjoy cruising the road on his Harley-Davidson Fat Bob™. #HarleyDavidson #HarleyDavidsonIndia pic.twitter.com/QFdttQePpj
— Harley-Davidson Ind (@HarleyIndia) October 14, 2019विज्ञापन
हार्ले डेविडसन फैट बॉब की खूबियां
यह मोटर साइकिल साल 2017 में लॉन्च की गई थी। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये है। पहले के मुकाबले ये करीब 35 फीसदी मजबूत और 15 किलोग्राम हल्के फ्रेम के साथ आती है बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी और मस्कुलर है। यह बेहद पावरफुल बाइक है, इसके इंजन में भी बदलाव किए गए हैं। इस बाइक में 1745cc का इंजन लगा है, यह इंज फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है।इसमें 6 स्पीड गियर दिए हैं इस बाइक की टॉप स्पीड 180Kmph है।इस बाइक का वजन 309km, इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। एक लीटर में यह बाइक 18-20 किलोमीटर की माइलेज निकाल सकती है।
कई सेफ्टी फीचर्स से लैस
इस बाइक में नए हेडलैंप और मोटे फ्रंट फॉर्क्स दिए हैं। इसके अलावा यह 2-1-2 अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ आती है और इसमें एक कस्टम मैग्निशियम फिनिश दी गई है। इतना ही नहीं बाइक में टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, कॉन्टर्ड सीट और एक चौड़ा हेडलबार दिया गया है। खराब रास्तों के लिए इसके रियर में एक सिंगल शॉक सीट दी गई है। यह बाइक डुअल-चैनल ABS के साथ आती है जिससे मिलती जबरदस्त ब्रेकिंग। नई फैट बॉक में कंपनी 150 mm फ्रंट और 180 mmरियर टायर ऑफर कर रही है।आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही क्रिकेटर एमएस धोनी (M S Dhoni) को Kawasaki Ninja H2 की सवारी करते देखा गया था। धोनी ने इस बाइक को 29 लाख रुपये में खरीदी थी।