फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW to launch 3 new cars in Delhi Auto Expo- 2018

दिल्ली ऑटो एक्सपो-2018 में 3 नई कारें पेश करेगी BMW, आई-8 रोडस्टर मचाएगी धमाल

Tue, 06 Feb 2018 04:49 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
BMW to launch 3 new cars in Delhi Auto Expo- 2018

दिल्ली ऑटो एक्सपो-2018 में बीएमडब्ल्यू प्रीमियम वाहनों की श्रेणी में तीन कारें और दो बाइक पेश करने जा रही है। 84 लाख कीमत वाली 2 सीट की हाईब्रिड कार आई-8 रोडस्टर आकर्षण का केंद्र होगी। 

विज्ञापन


अगले साल 2019 में यह कार बाजार में पेश की जा सकती है। इसके अलावा कंपनी सिक्स सीरीज ग्रां टरिज्मो और एम-5 मॉडल भी पेश करने की तैयारी में है। हैवी पॉवर बाइक्स एफ-750 और एफ-850 के मॉडल पेश करके भी कंपनी ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ खींचेगी। 
विज्ञापन


आई-8 रोडस्टर कंपनी के द्वारा पूर्व में लांच किए गए कूपे मॉडल का अपग्रेड वर्जन है। इसकी खासियत यह है कि इसके दरवाजे ऊपर की तरफ खुलते हैं। इसकी छत 16 सेकेंड में बंद हो जाती है और इसे बैटरी पर 50 किमी. तक चलाया जा सकता है। हाइब्रिड कार की खासियत यह है कि इसमें पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रानिक मोटर भी लगा है। यह लगभग साउंड प्रूफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन करीब 231 बीएचपी पावर देता है। कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर इसे 143 बीएचपी पावर देती है। कुल 374 बीएचपी पावर से यह 100 किलोमीटर की स्पीड महज 4.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। कार की अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 


वहीं कंपनी अपनी मिडलवेट एडवेंचर बाइक एफ-850 को भी ऑटो एक्सपो-2018 में पेश करेगी। ट्विन इंजन और नब्बे डिग्री ऑफसेट क्रैंकशाफ्ट के चलते यह किसी भी उबड़-खाबड़ रास्ते पर आसानी से दौड़ सकेगी। 

85 बीएचपी के इंजन और 92 न्यूटन मीटर का टॉर्क है। अगले कुछ माह में बाजार में आने वाली इस बाइक की कीमत 15 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed