फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto Expo: The dream of the driverless car came true

ऑटो एक्सपो 2018: ड्राइवरलैस कार का सपना हुआ साकार, फीचर जानकर हैरान रह जाएंगे आप 

Sat, 10 Feb 2018 08:32 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo: The dream of the driverless car came true
ड्राइवरलैस कार
गूगल ने ड्राइवरलैस कार पर काम करके पूरी दुनिया को चौंकाया और उसके बाद कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इस विचार को अपनाया और तेजी से प्रगति की। बहरहाल भारत में नीतियां स्पष्ट नहीं होने की वजह से ड्राइवलैस कार की दिशा में ज्यादा काम नहीं हो पाया। ऑटो एक्सपो में मौजूद ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को इस दिशा में जल्दी नीति बना लेनी चाहिए। ड्राइवरैस कार अब सपना नहीं सचाई है। इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। इसका फायदा ही होना है। इससे लगता है भारत में भी ड्राइवरलैस कार आने वाले समय में चलती नजर आएगी। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में ऑटोनोमस तकनीक का कई कंपनियों ने प्रदर्शन किया है। हालांकि अभी पूरी तरह ड्राइवरलैस कार को भारत में बनाने की दिशा में कोई ऑटोमोबाइल कंपनी ज्यादा इच्छुक नहीं नजर आ रही है। लेकिन यहां दिलचस्प यह कि ऑटोनोमस वह तकनीक है जो ड्राइवरलैस यानी चालक रहित कार की तरफ जाता है। 
विज्ञापन


भारत में मौजूदा कई कारों में ऐसे फंक्शन मौजूदा हैं जिनमें ड्राइवर के दखल की जरूरत नहीं पड़ती है। जैसे आप जहां जा रहे हैं कितनी देर में पहुंचेंगे, रास्ता कौन सा लेंगे। यह गाड़ियां सेंसर से पार्किंग की जगह भी खोज लेती हैं। अगर बारिश हो रही है तो यह अपने आप वाइपर चलाने लगेंगी। इस फीचर को दस लाख रुपये से कम वाली भी कई कारें दे रही हैं। 5जी तकनीक आने से कारें आपस में संवाद भी बना लेंगी। यह सब ड्राइवरलैस कार की तरफ बढ़ने का इशारा ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख से कम में क्या ऑटोनोमस फीचर

Auto Expo: The dream of the driverless car came true
ड्राइवरलैस कार
फोर्ड, हुंडई और होंडा के कुछ माडल में यह सुविधाएं उपलब्ध हैं-
ऑटो हैडलाइट-बाहर रोशनी घटने पर इनकी हैडलाइट अपने आप जल जाती है। 
बारिश सेंस करने वाले वाइपर-विंड स्क्रीन पर पानी गिरते ही वाइपर अपने आप चलने लगते हैं। 
इमरजेंसी काल-फ्यूल पंप टूटने या एक्सीडेंट होने पर ब्लूटूथ से पेयर फोन अपनेआप इमरजेंसी पर काल कर देगा। 
एडवांस फीचर-30 लाख से ज्यादा की मर्सिडीज, वाल्वो या बीएमडब्ल्यू में मौजूद
जेस्चर कंट्रोल-हाथ के इशारे से म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम ज्यादा कर सकते हैं। 
अटेंशन असिस्ट-अगर ड्राइवर को नींद आ रही है तो उसे चेतावनी दी जाएगी। 

हुंईड ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान ने कहा कि भारत में अगर ड्राइवरैस कार आती हैं तो यह बहुत ही अच्छा होगा। आजकल की जेनरेशन गाड़ी ड्राइव करने को ज्यादा इच्छुक नहीं दिखती। ज्यादातर यंगस्टर अपनी गाड़ी लेने की जगह ओला-उबर जैसी ऐप आधारित गाड़ियों से चलना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed