फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Auto Expo 2018 at the India Expo Mart in Greater Noida between February 9-14

9 फरवरी से शुरू हो रहा ऑटो एक्सपो, हर दिन एक लाख लोगों के आने की उम्मीद

Wed, 24 Jan 2018 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 24 Jan 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2018 at the India Expo Mart in Greater Noida between February 9-14
सांकेतिक तस्वीर
शहर के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 14वां ऑटो एक्सपो मोटर शो आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। एक्सपो मार्ट की ओर से इस बार शो में 70 हजार से 1 लाख लोग प्रतिदिन आने और 40 हजार वाहन हर रोज आने की संभावना जताई गई है। नॉलेज पार्क में पार्किंग बनाने का काम शुरू हो गया है। वर्ष 2016 में वीकेंड पर सवा लाख लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक ऑटो एक्सपो मोटर शो आयोजित होना है। 7 और 8 फरवरी दो दिन मीडिया व बिजनेस के लिए रहेंगे। उसके बाद 9 से 14 फरवरी तक आम लोगों की ऑटो एक्सपो में एंट्री रहेगी। पिछली बार लोगों की शाम तक भीड़ देखते हुए इस बार ऑटो एक्सपो के समय को बढ़ाया जा रहा है। इस बार सुबह 10 से शाम 7 बजे तक शो रहेगा, जबकि वर्ष 2016 में सुबह दस से शाम पांच बजे तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए नॉलेज पार्क में स्थान चिह्नित
आयोजकों ने बताया कि इस बार ऑटो शो में पहले से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। इसी के चलते करीब 40 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए नॉलेज पार्क में स्थान चिह्नित किए गए हैं। परी चौक से एक्सपो मार्ट और शहर के अन्य स्थानों पर जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी अपना प्लान बनाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed