{"_id":"60cf0e818ebc3ef20a6c69ce","slug":"alauda-airspeeder-mk3-flying-electric-race-car-world-s-first-flying-race-car-tested-airspeeder-evtol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन और हवा दोनों पर भागेगी: दुनिया की पहली फ्लाइंग रेसिंग कार ने भरी पहली उड़ान, देखें वीडियो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जमीन और हवा दोनों पर भागेगी: दुनिया की पहली फ्लाइंग रेसिंग कार ने भरी पहली उड़ान, देखें वीडियो
Sun, 20 Jun 2021 03:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 20 Jun 2021 03:16 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की कंपनी अलाउडा एयरोनॉटिक्स जल्द दुनिया को एक फ्लाइंग रेसकार देने का वादा कर रही है जो रेसिंग ट्रैक में फर्राटा भरने और हवा में उड़ने में समान रूप से सक्षम होगी।
विज्ञापन
Alauda Airspeeder Mk3
- फोटो : Alauda Aeronautics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहन और सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल्स हाल के दिनों में दुनिया भर में लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में लोग अक्सर ऐसा सवाल पूछ बैठते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों के आगे क्या आएगा। क्या उड़ने वाली कारें इनकी जगह लेंगे। इससे जुड़ी भी कई खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। Alauda Aeronautics (अलाउडा एयरोनॉटिक्स) के इस सवाल का जवाब अपनी फ्लाइंग कार के जरिए दिया है।
दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में की गई टेस्टिंग
ऑस्ट्रेलिया की कंपनी अलाउडा एयरोनॉटिक्स जल्द दुनिया को एक फ्लाइंग रेसकार देने का वादा कर रही है जो रेसिंग ट्रैक में फर्राटा भरने और हवा में उड़ने में समान रूप से सक्षम होगी। अलाउडा एयरोनॉटिक्स ने हाल ही में दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में Alauda Mk3 फ्लाइंग कार की टेस्टिंग की है। Alauda Mk3 को इस साल फरवरी में दुनिया के सामने पेश किया गया था और अब इसे पहली बार उड़ान भरते हुए देखा गया है।

सीरीज में तीन फ्लाइंग कारें
Alauda Airspeeder Mk3
- फोटो : Alauda Aeronautics
Alauda Mk3 फ्लाइंग कार 2021 में विश्व स्तर पर होने वाली तीन बिना ड्राइवर के चलने वाली फ्लाइंग कार की Airspeeder EXA सीरीज से पहले पेश किया गया मॉडल है। जब फुल स्केल इलेक्ट्रिक फ्लाइंग रेसिंग सीरीज को वर्ष 2021 में बाद में उतारा जाएगा, तब यह मोटरस्पोर्ट्स को एक नई बुलंदियों पर ले जाएगा।
कैसे भरती है उड़ान
Alauda Mk3 एक ऐसी फ्लाइंग कार है जिसे एक सिम्युलेटर के जरिए दूर से कंट्रोल किया जाता है। यह Mk3 कॉकपिट के वातावरण की गतिशीलता और एर्गोनॉमिक्स को हू-ब-हू पेश कर देता है। Airspeeder EXA के जरिए भविष्य में उड़ने वाली कारों के लिए टेक्निकल टेस्टिंग की एक जमीन तैयार करने और साथ ही पायलट कौशल विकसित करने की उम्मीद है।

कार की स्पीड
Alauda Airspeeder Mk3
- फोटो : Alauda Aeronautics
Alauda Mk3 फ्लांग कार के डिजाइन की प्रेरणा 1950 और 1960 के दशक की रेसिंग कारों से ली गई है। यह इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है। यानी यह हेलिकॉप्टर की तरह जमीन से सीधे ऊपर उड़ान भर सकता है और लैंडिंग कर सकता है। Alauda Mk3 सिर्फ 2.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। यह हवा में 1,640 फीट तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
इंजन और पावर
Alauda Mk3 एक फुल इलेक्ट्रिक पावरर्ड व्हीकल है। इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 429 hp का पावर आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम है, जिसकी तुलना ऑडी SQ7 के पावर से की जा सकती है। इस वाहन का वजन सिर्फ 130 किलोग्राम है और यह 80 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है।