फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Australian Judge Slams Tesla Over 'Gobsmacking' Slow Progress in Class Action Lawsuit

Tesla: मुकदमे में दस्तावेज छिपा रही टेस्ला? कोर्ट ने दी 31 जुलाई तक की मोहलत, कहा- भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

Fri, 15 May 2026 10:51 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Fri, 15 May 2026 10:51 PM IST
सार

शुक्रवार को टेस्ला के खिलाफ चल रहे एक ऑस्ट्रेलियाई क्लास एक्शन मुकदमे की सुनवाई कर रहे एक जज ने सवाल उठाया कि क्या एलन मस्क के नेतृत्व वाली यह वाहन निर्माता कंपनी जांच प्रक्रिया को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनी ने सहयोग नहीं किया, तो उसे "बहुत बुरे दौर" का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Australian Judge Slams Tesla Over 'Gobsmacking' Slow Progress in Class Action Lawsuit
टेस्ला सीईओ एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ला (Tesla) के खिलाफ चल रहे एक सामूहिक मुकदमे (क्लास एक्शन लॉसूट) की सुनवाई के दौरान फेडरल कोर्ट के जज ने एलन मस्क के नेतृत्व वाली इस कंपनी के रवैये पर कड़े सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को हुई सुनवाई में जज ने इस बात पर संदेह जताया कि क्या अमेरिकी कार निर्माता कंपनी कानूनी दस्तावेजों को पेश करने की प्रक्रिया को गंभीरता से ले रही है। साथ ही कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने सहयोग नहीं किया, तो उसे "बहुत बुरे समय" का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

टेस्ला के खिलाफ यह सामूहिक मुकदमा क्यों दर्ज किया गया है?

यह कानूनी लड़ाई ऑस्ट्रेलिया के हजारों कार चालकों से जुड़ी है:

  • ग्राहकों के आरोप: ब्रिस्बेन की लॉ फर्म 'जेजीए सैडलर' (JGA Saddler) द्वारा दायर इस मुकदमे में टेस्ला पर ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।

  • शिकायत के मुख्य बिंदु: उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने 'फैंटम ब्रेकिंग' (अचानक बिना वजह ब्रेक लगना), बैटरी रेंज और सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता को लेकर झूठे या भ्रामक दावे किए हैं।

  • टेस्ला का पक्ष: दूसरी ओर, टेस्ला ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह अपने उत्पादों को गलत तरीके से पेश नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में जज टेस्ला के रवैये से इतने नाराज क्यों दिखे?

जज टॉम थॉली की नाराजगी की मुख्य वजह दस्तावेजों को सौंपने में कंपनी की अत्यधिक सुस्ती है:

  • दस्तावेजों की कमी: लगभग 10,000 ऑस्ट्रेलियाई टेस्ला चालकों का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील रेबेका जानकॉस्कस ने शिकायत की है कि आठ महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद भी टेस्ला ने केवल 2,000 दस्तावेज ही पेश किए हैं।

  • विशेषज्ञों को परेशानी: वकील ने अदालत को बताया कि इस मामले के लिए टेस्ला के इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर सिस्टम और ऑस्ट्रेलिया से बाहर की शिकायतों से जुड़े दस्तावेजों की जरूरत है। पर्याप्त सामग्री न मिलने के कारण वे अपने विशेषज्ञों को पूरी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। जिसने काम में बड़ी बाधा खड़ी कर दी है।

  • जज की टिप्पणी: जस्टिस थॉली ने केवल 2,000 दस्तावेज दिए जाने पर हैरानी जताते हुए इसे 'गॉबस्मैकिंग' (आश्चर्यजनक और हैरान करने वाला) कहा। उन्होंने कहा कि यह उम्मीद करना पूरी तरह से जायज है कि टेस्ला विस्तृत दस्तावेज पेश करे। जिसमें इंजीनियरिंग ड्राइंग, दूसरों द्वारा बनाई गई रिपोर्ट और की गई जांच का विवरण शामिल हो।

विज्ञापन

इस सुस्ती को लेकर टेस्ला के वकील ने क्या दलील दी?

टेस्ला के वकील इम्तियाज अहमद ने कंपनी का बचाव करते हुए अपनी चिंताएं सामने रखीं:

  • लाखों फाइलों की समीक्षा: उन्होंने बताया कि बचाव पक्ष ने मैन्युअल रूप से लगभग 1,00,000 दस्तावेजों की समीक्षा कर ली है। और अभी भी लगभग 75,000 दस्तावेजों की समीक्षा करना बाकी है।

  • गोपनीयता का डर: कार निर्माता कंपनी गोपनीय और संवेदनशील जानकारी उजागर होने को लेकर चिंतित है। इसमें उन व्यक्तियों के नाम भी शामिल हैं, जिनसे आवेदकों के वकील संपर्क कर सकते हैं।

  • अदालत का सुझाव: इस पर जज ने कहा कि कार कंपनी के पास यह अधिकार है कि वह संवेदनशील या गोपनीय सामग्री को संपादित (छिपाने या मिटाने) करने का अनुरोध कर सकती है।

अदालत ने टेस्ला को क्या समय सीमा और चेतावनी दी है?

जज ने मामले को आगे बढ़ाते हुए टेस्ला को सख्त हिदायत दी है:

  • 31 जुलाई की मोहलत: कोर्ट ने टेस्ला को अपने दस्तावेजों को पेश करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है।

  • कड़ी चेतावनी: जज ने साफ कहा कि यदि यह दस्तावेज अपर्याप्त पाए गए, तो कंपनी एक बहुत बुरे समय के लिए तैयार रहे। वे खुद गहराई से जांच करेंगे कि क्या हुआ है और क्या काम सही तरीके से किया गया है।

  • अगली सुनवाई: मामले के प्रबंधन के लिए अगली सुनवाई की तारीख 1 सितंबर तय की गई है।

ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट का यह कड़ा रुख दर्शाता है कि दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनियों में से एक होने के बावजूद टेस्ला को कानूनी प्रक्रियाओं में कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी। 31 जुलाई की समय सीमा टेस्ला के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। जहां उसे गोपनीयता बनाए रखते हुए कोर्ट के सामने जरूरी सबूत पेश करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed