फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi A8 L Launch Date in India Audi A8 L 2022 Audi India to officially launch latest A8 L flagship sedan in India

Audi A8 L: इन दिन लॉन्च होगी ऑडी ए8 एल, लग्जरी सेडान सेगमेंट में मुकाबला होगा तेज

Mon, 13 Jun 2022 06:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

Audi India (ऑडी इंडिया) आधिकारिक तौर पर 12 जुलाई को देश में अपनी लेटेस्ट A8 L फ्लैगशिप सेडान कार को लॉन्च करेगी। नई ऑडी ए8 एल के लिए बुकिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
Audi A8 L Launch Date in India Audi A8 L 2022 Audi India to officially launch latest A8 L flagship sedan in India
Audi A8 L - फोटो : Audi India

विस्तार

Audi India (ऑडी इंडिया) आधिकारिक तौर पर 12 जुलाई को देश में अपनी लेटेस्ट A8 L फ्लैगशिप सेडान कार को लॉन्च करेगी। नई ऑडी ए8 एल के लिए बुकिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू हो गई थी। कंपनी 10 लाख रुपये की टोकन राशि के भुगतान के साथ इस लग्जरी सेडान की बुकिंग कर रही है।
विज्ञापन


मिलते हैं कई लग्जरी फीचर्स
जर्मन निर्माता A8 L के लेटेस्ट वर्जन में कंफर्ट को और बढ़ाने का वादा कर रहा है। इस कार में रियर रिक्लाइनर, फुट मसाजर और कई अन्य सुविधाओं के साथ एक रियर रिलैक्सेशन पैकेज भी मिलेगा। 
विज्ञापन


इंजन डिटेल्स
2022 Audi A8 L में एक 3.0-लीटर TFSI पेट्रोल इंजन मिलता है जिसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 340 hp का पावर और 540 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसके साथ कंपनी ने इस बात पर भी रोशनी डाली है कि ड्राइव ड्रायनैमिक्स और एयर सस्पेंशन सेट अप में काफी सुधार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुक और फीचर्स
लेकिन केबिन कंफर्ट और ड्राइव क्षमताओं के महत्वपूर्ण एलिमेंट्स के अलावा, A8 L का लुक काफी शानदार है। कार के फ्रंट में एक बड़ा ग्रिल है, जिसके दोनों ओर नए स्टाइल के मैट्रिक्स एलईडी टेललाइट्स और स्लीक एलईडी लाइट बार हैं। फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। अंदर की तरफ इंफोटेनमेंट स्क्रीन को अपडेट किया गया है जबकि फोल्डिंग सेंटर कंसोल टेबल और कूलर भी दिया गया है। 


मुकाबला
Audi A8 L (ऑडी ए8 एल) भारत में ब्रांड के सेडान लाइनअप के टॉप पर है और अपडेटेड मॉडल Mercedes S-Class (मर्सिडीज एस-क्लास) और BMW 7 (बीएमडब्ल्यू 7) सीरीज जैसी कारों को टक्कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed