Auto Tips: पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बेहतर होता है डीजल इंजन? नई कार खरीदने वाले जानें डिटेल
ऑटोमोबाइल बाजार में डीजल इंजन वाले वाहनों का अधिक दबदबा है। ऐसे में क्या डीजल इंजन पेट्रोल इंजन से ज्यादा बेहतर होता है। अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो जानिए क्या है डिटेल।
विस्तार
भारतीय कार बाजार में पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वाहन ही मुख्यतौर चलते हैं। ऐसे में बीते कुछ सालों में पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री में काफी ऊंच-नीच देखी गई है। दरअसल जब से बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की एंट्री हुई है, तभी से पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वाहनों पर प्रभाव पड़ा है। मगर क्या डीजल इंजन पेट्रोल इंजन से ज्यादा बेहतर है।
इसके लिए डीजल की कीमत भी काफी असर छोड़ती है। दरअसल पिछले कुछ वक्त से पेट्रोल और डीजल की कीमत काफी ऊंची बनी हुई है। मगर डीजल कारों पर अधिक प्रेशर दिया जा रहा है, डीजल कारों की कीमत पेट्रोल कारों के मुकाबले ज्यादा होती है। ऐसे में जानिए डीजल इंजन किस तरह से पेट्रोल इंजन से बेहतर होता है।
ज्यादा फ्यूल की बचत
अगर आप डीजल कार की तरफ जा रहे हैं तो आपको बता दें कि डीजल इंजन हाइवे पर 24 फीसदी ज्यादा फ्यूल सेव करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीजल कार हाइवे पर 24 फीसदी अधिक फ्यूल बचाती है। यही बड़ी वजह है कि कमर्शियल वाहन अधिकतर डीजल इंजन का इस्तेमाल करते हैं।
रखरखाव की कम जरूरत
डीजल इंजन में कुछ ऐसे उपकरण दिए होते हैं, जिन्हें रखरखाव के लिए काफी कम जरूरत होती है। वहीं, पेट्रोल इंजन में ज्यादा रखरखाव की जरूरत होती है। डीजल इंजन में स्पार्क प्लग नहीं होता है, ऐसे में डीजल इंजन में इलेक्ट्रिकल खराबी होने की संभावना कम होती है। इस वजह से इंजन से कम वेस्ट निकलता है और लागत भी कम रहती है।
बढ़िया एक्सेलेरेशन
डीजल इंजन अपनी बेहतर क्षमता के लिए भी जाना जाता है। वहीं, बराबर आकार का पेट्रोल इंजन कम परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ ही डीजल इंजन में एक्सेलेरेशन की ताकत अच्छी मिलती है। डीजल इंजन में पिस्टन का स्तर काफी अधिक होता है, इसी वजह से डीजन इंजन ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। ऐसे में डीजल इंजन की पावर भी अधिक होती है।
डीजल इंजन की बेहतर गुणवत्ता
पेट्रोल इंजन के मुकाबले डीजल इंजन को बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाता है। पेट्रोल की तुलना में डीजल इंजन में बेहतर कंप्रेसशन मिलता है। इसी वजह से डीजल इंजन की लाइफ अधिक होती है। अंत में डीजल इंजन की बेहतर गुणवत्ता की वजह से ज्यादातर लोग इस विकल्प की ओर जाते हैं।