Rakesh Jhunjhunwala: आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर बताई 'बिग बुल' की सबसे 'मूल्यवान' सलाह, आपको भी जाननी चाहिए
अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने रविवार को 'बिग बुल' की सलाह को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया। राकेश झुनझुनवाला ने एक इंटरव्यू के दौरान भी इस सलाह को बताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर मार्केट के बिग बुल कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला एक सप्ताह पहले इस दुनिया को छोड़कर विदा हो गए थे। जिसके बाद लोगों ने उनसे जुड़ी तमाम यादों को साझा किया था। इसी क्रम में अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने रविवार को 'बिग बुल' की सलाह को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया। राकेश झुनझुनवाला ने एक इंटरव्यू के दौरान भी इस सलाह को बताया था।
आनंद महिंद्रा ने किया पोस्ट
आनंद महिंद्रा ने लिखा, "इस पोस्ट को खूब शेयर किया जा रहा है। अपने जीवन के अंतिम चरण में, राकेश ने अब तक की सबसे मूल्यवान और लाभदायक निवेश सलाह दी। उनकी यह सलाह एसी है, जो अरबों की कीमत की है और इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपके समय का निवेश करने की आवश्यकता है, आपका पैसा नहीं।"
आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में एक अखबार की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। ये रिपोर्ट दिवंगत निवेशक झुनझुनवाला के एक इंटरव्यू की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि "मेरा सबसे खराब निवेश मेरा स्वास्थ्य रहा है। मैं सभी को उसमें सबसे अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।"
This post is being widely shared. At the last stage of his life Rakesh gave the most valuable and profitable investment advice ever. It’s advice that is worth billions and the best part is, it requires investing your time, not your money. #SundayThoughts pic.twitter.com/s1tXX5UTGQ
— anand mahindra (@anandmahindra) August 21, 2022
आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट में लोगों से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए संदेश दिया है। जिसे लोग आमतौर पर अपने काम, जिम्मेदारियों और जीवन की अन्य घटनाओं के सामने नजरअंदाज कर देते हैं। उनके इस पोस्ट को कुछ घंटों में ही हजारों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया। गौरतलब है कि दिग्गज निवेशक और उद्योगपति राकेश झुनझुनवाला का निधन 14 अगस्त को 62 वर्ष की उम्र में हो गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, निधन के समय उनकी कुल संपत्ति 40,000 करोड़ रुपये थी। राकेश झुनझुनवाला को भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था।