फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Add New Technology in Your car know the detail

Car Tips: इन टेक्नोलॉजी को जोड़ने से पुरानी कार हो जाएगी एडवांस, बदल जाएगा ड्राइविंग एक्सपीरियंस

Thu, 18 Apr 2024 07:03 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 07:03 PM IST
सार

ऑटो बाजार में कारों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए रियर पार्किंग कैमरा फीचर को बेसिक सेफ्टी फीचर के तौर पर अनिवार्य किया गया है। ये सभी कारों में 2019 से मिलना शुरू हो गया है। ड्राइवर सेंसर की मदद से आसानी से कार को पार्क कर पाते हैं। 

विज्ञापन
Add New Technology in Your car know the detail
Car Tips - फोटो : istock

विस्तार

काफी लोग नई कार खरीदने की बजाय पुरानी कार खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपने भी पुरानी कार खरीदी हैं और उसमें एडवांस फीचर्स की कमी है तो आप कार के फीचर्स को अपग्रेड कर सकते हैं। नई तकनीक के लिए आपको अधिक खर्च नहीं करना होगा। ऐसे में कम खर्च में ही आपकी पुरानी कार एडवांस फीचर्स से लैस हो जाएगी।

विज्ञापन

रियर पार्किंग कैमरा

ऑटो बाजार में कारों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए रियर पार्किंग कैमरा फीचर को बेसिक सेफ्टी फीचर के तौर पर अनिवार्य किया गया है। ये सभी कारों में 2019 से मिलना शुरू हो गया है। ड्राइवर सेंसर की मदद से आसानी से कार को पार्क कर पाते हैं। इसके साथ ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स भी अनिवार्य किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हैड्स अप डिस्प्ले

शुरुआत में ये फीचर सिर्फ लग्जरी कारों में मिलता था। इस फीचर ने काफी तेजी से अपनी जगह बनाई। इस फीचर की मदद से ड्राइवर रफ्तार, फ्य़ूल एफिशियंसी और टेकोमीटर की जानकारी मिलती रहती है। इसके सेटअप को लगवाना अधिक खर्चीला नहीं है। ये 3 से 4 हजार रुपये में आसानी से कार में इंस्टाल हो जाता है। 

विज्ञापन

टायर प्रेशर मॉनटरिंग सिस्टम

टायर प्रेशर मॉनटरिंग सिस्टम कार का एक महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है। इसकी मदद से कार के टायरों का प्रेशर मापा जा सकता है। ये फीचर ड्राइवर को रियल टाइम में टायरों के प्रेशर की जानकारी देता है। ड्राइवर को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान को इस फीचर की वजह से काफी सहायता मिल जाती है। 

ब्लाइंड स्पॉट मिरर

ब्लाइंड स्पॉट मिरर फीचर ड्राइवर के लिए काफी काम का फीचर है। कार के चारों तरफ क्या-क्या मौजूद है, इसकी जानकारी रखना मुश्किल है। ऐसे में ब्लाइंड स्पॉट मिरर फीचर की मदद से कार का 360 व्यू देख सकते हैं। ये फीचर हाइवे पर ड्राइविंग के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है। 

ब्लूटूथ डिवाइस

कार में जब भी नई तकनीक को जोड़ने की बात आएगी तो ब्लूटूथ अपग्रेड का नाम भी आएगा। आज के समय में जब मोबाइल इतने जरूरी हो गए हैं तो फोन को कार के साथ जोड़ना भी जरूरी हो जाता है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर बिना किसी झंझट के फोन कॉल और गानों का आनंद ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed