फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   AAI issued alert Flights may be delayed due to fog please check your flight status important helpline numbers

AAI Alert: कोहरे से उड़ानों में देरी संभव, एयरपोर्ट जाने से पहले देखें फ्लाइट स्टेटस व ये जरूरी हेल्पलाइन नंबर

Sun, 04 Jan 2026 05:26 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 04 Jan 2026 05:26 PM IST
सार

North India Fog Alert: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने पूरे उत्तर और मध्य भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इससे हवाई सफर करने वालों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। जिसे लेकर एएआई ने रविवार को हाई अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
AAI issued alert Flights may be delayed due to fog please check your flight status important helpline numbers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

पहाड़ों पर लगातार हो रहे भारी हिमपात का असर अब मैदानी इलाकों तक साफ नजर आने लगा है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उड़ानों के आगमन और प्रस्थान समय में भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते खासतौर पर सुबह और देर रात की उड़ानों पर ज्यादा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं?

हालांकि एएआई ने सीधे तौर पर बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन की बात नहीं कही है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अलर्ट जारी किया। जिसमें कहा कि कम विजिबिलिटी के कारण चुनिंदा एयरपोर्ट्स पर विमानों को रनवे पर उतरने से पहले हवा में होल्डिंग मोड में रखा जा रहा है। सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है और जरूरत पड़ने पर उड़ानें लेट या री-शेड्यूल भी की जा सकती हैं। इसके लिए यात्री पहले से तैयार रहें।
विज्ञापन

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

एएआई ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें, अतिरिक्त बफर टाइम रखें और एयरलाइन व एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन कस्टमर सपोर्ट नंबर भी जारी किए गए हैं। अगर आपकी फ्लाइट लेट है या कैंसिल हो गई है, तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
 
एयरलाइन कस्टमर सपोर्ट नंबर
इंडिगो 0124 497 3838
एयर इंडिया 011 6932 9333
स्पाइसजेट +91 124 498 3410 / 710 1600
एयर इंडिया एक्सप्रेस +91 124 443 5600 / 693 5600
अकासा एयर 9606112131
एलायंस एयर 044 3511 3511
स्टार एयर 022 5079 9555 / 9970555111
फ्लाई91 / इंडियावन एयर 8668919191 / 6358881040


सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी का संकट

हवाई सेवाओं के साथ-साथ सड़क परिवहन पर भी कोहरे का गहरा असर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे हाईवे पर चलते समय अपनी गाड़ियों की फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें और गति सीमा का विशेष ध्यान रखें। कोहरे के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed